Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » झारखंड दौरे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गढ़वा को दी 2400 सौ करोड़ से अधिक की सौगात, रांची के लिए उड़ान भरने में हुआ विलंब
    News

    झारखंड दौरे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गढ़वा को दी 2400 सौ करोड़ से अधिक की सौगात, रांची के लिए उड़ान भरने में हुआ विलंब

    By Tv 36 HindustanJuly 3, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वाः- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को अपने निर्धारित समय 12 बजे गढ़वा स्थित बिरसा मुंडा हेलीपैड पहुंचे. जहां पर डीसी और एसपी ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. उसके बाद वे हूर गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. मंच पर पहुंचते केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुछ देकर स्वागत किया गया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

    इस कार्यक्रम के दौरान 2400 सौ करोड़ से अधिक के निवेश से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण रिमोट का बटन दबाकर किया. गढ़वा में 1129 करोड़ की लागत से बनकर तैयार गढ़वा फोर लेन बाईपास सड़क का उद्घाटन हुआ जबकि 1330 करोड़ की लागत से बनने वाली गुमला से छत्तीसगढ़ फोरलेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया.

    समय पर उड़ान नहीं भर पाया हेलीकॉप्टर

    इस बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के रांची के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. गढ़वा डीसी डॉ. दिनेश यादव के द्वारा बताया गया कि गढ़वा से उड़ान भरने के दौरान मौसम की खराबी के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया. इसके बाद केंद्रीय मंत्री करीब 2 घंटे तक गढ़वा में ही रूके रहे. इसके बाद इसकी जानकारी एनएचआई के अधिकारियों को दी गयी. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने गया के लिए उड़ान भरी. मंत्री गया से चार्टर प्लेन के माध्यम से रांची पहुंचेंगे और प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

    सभा में उमड़ी भीड़

    इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पलामू सांसद बीडी राम, चतरा संसाद कालीचरण सिंह, भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भाषण को सुनने और उनको देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. गढ़वा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 43 पथ जिसकी कुल लंबाई 32.370 किलोमीटर है और इसमें 1325.80 करोड़ की लागत लगी है. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पथ की लंबाई 22.730 किलोमीटर है और इसकी लागत 1129.48 करोड़ की है. इन सड़कों की कुल 55.100 किमी है जिसकी कुल लागत लागत 2455.28 करोड़ की है.

    बता दें कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत गढ़वा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एनएच 75 फोरलेन सड़क की स्वीकृति मिली थी जो रांची से वाराणसी कॉरीडोर के रूप में विस्तार किया जा रहा है. यह सड़क सेक्सन चार के तहत 22 किलोमीटर लंबी सड़क बनी है जो पलामू के संखा से लेकर गढ़वा के खजुरी तक बनी है जो आगे चलकर खजुरी से यूपी के विंढमगंज तक बन रही फोरलेन सड़क सेक्सन पांच मे जाकर मिलेगी.

    स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि गढ़वा के विकास में केंद्रीय मंत्री का बहुत योगदान है हर चुनाव में बाईपास एक मुद्दा हुआ करता था आज जो समाप्त हुआ. उन्होंने राज्य सरकार पर भी जमकर भड़ास निकाली. वहीं संसाद बीडी राम ने कहा कि सड़कों का जाल बिछने से विकास भी होती है आप यहां आए है यह क्षेत्र बेरोजगारी वाला क्षेत्र है आप यहां कुछ ऑटोमोबाइल क्षेत्र मे घोषणा करें.

    झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सच कहें तो नितिन गडकरी के मंच पर आकर आत्मविभोर हो रहा हूं आपकी कार्यशैली को देखा है आप राजा कर्ण के सामान है आपसे जो मांगता आप वो दे देते हैं. राज्य सरकार की ओर से आपका अभिनंदन है. हमने देखा है तारे जमीन पर आज देख लिया सड़कें जमीन पर आज आपकी वजह से फोर लेन सड़के हमलोग देख रहे हैं. झारखंड राज्य निर्माण के बाद आज भी प्रति व्यक्ति आय कम है केंद्र हमारी मां है झारखंड उसका बच्चा है मां से हम मांग रहे है आप हमें आगे बढ़ाइए.

    इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लिए फोरलेन सड़क के लिए आपको बधाई देता हूं. हमारे इस क्षेत्र मे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगी तो उद्योग, व्यवसाय, व्यापार बढ़ेगा. झारखंड की भूमि ऐतिहासिक भूमि है वीरों की भूमि है यहां की जमीन का कृषि क्षेत्र में अच्छी तरह कार्य हो रहा है विदर्भ और यहां के वातावरण अच्छी है आपके यहां कोल्ड फिल्ड है हमारे यहां भी है. पानी की कमी होने के कारण हमारे क्षेत्र मे दस हजार किसानों ने आत्महत्या की है मैंने परिस्थिति अब बदल दी है यहां के मंत्री, सांसद, विधायक आयें आपको दिखाता हूं. मेरे क्षेत्र विदर्भ में एक हजार तालाब बनाए. जिस तरह महाराष्ट्र मे जिस तरह एक योजना निकाली है आप भी निकालिये तालाब हम बनाएंगे. छह माह पहले मुंबई की मॉडल ने झारखंड की साड़ी पहनी थी आज वहां इसकी मांग है.

    कई योजनाओं का किया एलान

    गढ़वा से अंबिकापुर तक सड़क बनाने की मांग मंजूर करता हूं आपके सांसद की वजह से यह सड़क बनी है उन्होंने एक मांग की सड़क की इसकी भी मंजूरी देता हूं. मुख्यमंत्री हेमंत आने वाले थे लेकिन उनके पिता जी की तबीयत खराब है इसलिए नहीं आए हम उनके स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं. आप लैंड इक्वडिशन का काम पूरा करिए आपको सड़क मैं दूंगा, मैं दो लाख करोड़ रुपय की काम झारखंड में करना चाहता हूं जो अभी अधूरा है मैं विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड के विकास में मेरी और मेरी सरकार की ओर आपको पूरी मदद मिलेगी.

    आपसे अनुरोध है कि आपके यहां चावल होती है उसके भूसी से इथोंनॉल बनाएं, 20 प्रतिशत पेट्रोल में हमारे यहां इथोंनॉल खपत होती है. झारखंड की प्रगति हो झारखंड का विकास हो इसके लिए भारत सरकार आपकी मदद करेगी. वित मंत्री को भरोसा दिलाते हुए मंच से घोषणा किया कि पैसे की कमी नहीं है राज्य सरकार सड़क निर्माण को लेकर जो योजना भेजगी वो भी स्वीकृत होगी.

    इस देश का किसान विकसित होगा तो इस देश के किसान समृद्ध होगा जो वादा करता हूं पूरा करता हूं. कई उद्योग की भी संभावनाएं हैं उस दिशा में भी काम करने की जरूरत है. एलपीजी गैस के क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाई जाएगी. जल जंगल जमीन से जुड़ी इकोनॉमी झारखंड में है राजनीति में जातिवाद सांप्रदायिकता को खत्म करने की जरूरत है. झारखंड के विकास में केंद्र सरकार हमेशा साथ है. आज गढ़वा से इतनी राशि की योजनाओं का मंत्री ने लोकार्पण और शिलान्यास किया.

    Views: 520
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकेके रेलमार्ग पर मल्लिगुड़ा जरति के बीच लैंडस्लाइड, कई यात्री ट्रेनें रद्द, ट्रैक से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर
    Next Article पहले DA होगा जीरो, फिर फिटमेंट फैक्टर से मिलेगा बूस्ट, जानें कैसे बढ़ेगी सैलरी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…

    November 19, 2026

    जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

    November 19, 2026

    मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील
    • देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…
    • जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय
    • मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….
    • औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?