Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एसडीएम का अनोखा पहल, जमानत के लिए करना होगा वृक्षारोपण
    नवीनतम

    एसडीएम का अनोखा पहल, जमानत के लिए करना होगा वृक्षारोपण

    By Tv 36 HindustanMay 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महोबा: उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के महोबा जिले के एक उप प्रभागीय न्यायाधीश (SDM) ने पर्यावरण को बचाने के लिए अनोखी पहल शुरू की है. एसडीएम ने अपनी अदालत में आने वाले आरोपियों से जमानत के बदले एक पौधा लगाने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं, अगली पेशी पर आने पर अपने मोबाइल में लगाए गए पौधे की फोटो खींचकर लाना और उसे दिखाना पड़ेगा. आज तक की खबर के मुताबिक महोबा जिले की कुलपहाड़ तहसील के SDM पीयूष जायसवाल ने पर्यावरण को लेकर यह अनूठी पहल शुरू की है. SDM पीयूष जायसवाल ने शांति भंग के आरोपियों को जमानत देते हुए उन्हें पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आदेश दिया है. उन्होंने कल यानी शुक्रवार से पौधे लगाने की शर्त पर जमानत देना शुरू किया है. शर्त यह है कि जमानत के बाद आरोपी एक पौधा लगाएगा और उसकी देख भाल भी करेगा.

    कुलपहाड़ थाना कोतवाली इलाके के शिवम तिवारी और प्रेमी सिंह शुक्रवार को शांति भंग के आरोप में जमानत कराने SDM कोर्ट पहुंचे थे. SDM जायसवाल ने दोनों आरोपियों को सशर्त जमानत देते हुए अपनी तरफ से उन्हें एक-एक पौधा दिया. साथ ही पौधे के बड़े होने तक उनकी देखभाल करने का आदेश दिया. यह भी हिदायत भी दी कि मुकदमा चलाने के दौरान जब भी दोनों पेशी पर आएं, तो अपने मोबाइल में लगाए गए पौधे की फ़ोटो खींचकर साथ लाएं ताकि यह पता चल सके कि पौधे की देखभाल सही तरीके से की जा रही है या नहीं. SDM की इस अनोखी पहल की बार एशोसिएशन और पर्यावरण प्रेमियों ने जमकर तारीफ की है. इस अनोखी पहल करने वाले SDM पीयूष जायसवाल ने बताया कि पर्यावरण के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक करने के लिए यह शुरुआत की है. अब देखते हैं कि यह पहल कहां तक कामयाब होती है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध
    Next Article रायपुर में बनाए गए 17 एग्जाम सेंटर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री का नया आदेश अब आधा होगा सीएम और इनका काफिला…

    May 13, 2026

    प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 नेता बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट…

    May 9, 2026

    दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…

    May 7, 2026

    सीएम ने किया एक लाख नई नियुक्तियों का ऐलान, बांटे जॉइनिंग लेटर…

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में कंगाली लाते हैं ये 5 पौधे आज और अभी ही इन्हें बाहर निकाल फेकें…
    • फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से ये होता है चमत्कारी फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन…
    • तो इस किस दिन है ज्येष्ठ अमावस्या जानिए सबसे सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस अमावस्या की महिमा…
    • आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार अमूल – मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, ये नई दरें कल से लागू…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए इतने लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?