भिलाई, 22 जनवरी । भिलाई में 45 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। सुपेला पुलिस अपराध कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी हैl बताया जाता है कि सुबह सड़क से कुछ दूर पर लोगों ने खून से लथपथ लाश देखी इस घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी पुलिस पहुंची।
सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि झरोखा रेस्टोरेंट के सामने सड़क से कुछ दूर पर झाड़ियों के पास 45 -50 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बॉडी के आसपास खाली दारू की बोतल एवं पत्थर के टुकड़े मिले हैं जिसमें खून के धब्बे पड़े हुए श्री ध्रुव ने बताया कि मृतक के जेब से 50 रुपए नगद एवं एक पर्ची मिली है उस पर्ची में एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही इस घटना के संबंध में पुलिस का मानना है कि दारु पीने को लेकर विवाद हुआ होगा।