मध्यप्रदेश:– अजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत के देवपुर प्राथमिक स्कूल में अजीब मामला सामने आया है। यहां प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं के साथ जातिगत भेदभाव करना और उन्हें जाति के हिसाब से स्कूल में अलग-अलग बैठाया जाता है। इसके अलावा बच्चों से झाड़ू लगाना, शौचालय साफ कराने के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन में भी भेदभाव होता
पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पिष्टा के देवपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सीताराम अहिरवार का मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शिक्षक के द्वारा बच्चों को जाति वर्ग के हिसाब से अलग-अलग बैठा कर अलग-अलग व्यवहार किया जाता है।
ऐसे उजागर हुआ मामला
यह मामला तब सामने आया, जब कुछ बच्चों के परिजन रामाधीन बसोर, राजू बसोर, कमलू बसोर, गुरुचरण बसोर, छोटे और भूरा बसोर आदि ने सरपंच के नाम सचिव को शिकायती आवेदन सौंपा। परिजन ने बताया है कि शिक्षक के द्वारा अमानवीय तरीके से हमारे बच्चों बच्चियों को अन्य समाज के बच्चों बच्चियों से अलग बैठाते हैं।
सार्वजनिक नल से पानी नहीं पीने देते
परिजन ने यह भी बताया कि बच्चों को स्कूल प्रांगण में लगे सार्वजनिक नल में पानी भी नहीं पीने देतेय़ इसके साथ ही जाति विशेष के बच्चों से विद्यालय में झाड़ू व शौचालय में पानी डलवाते हैं। मध्यान भोजन के लिए इन बच्चों की दूर से भोजन दिया जाता है।
