संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका लेकर आया है, इसमें 69 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर और यूथ ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। साथ ही इसके लिए अच्छी खासी सैलरी भी दी जाएंगी तो आईये जानते है कि अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया-
जान ले आवेदन शुल्क और उम्र सीमा
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभियान के लिए उम्मीदवार को 25 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ऐसे होगा सिलेक्शन
प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी- आवेदन करने का तरिका
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
One-time registration (OTR) लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल तैयार करें।
पोस्ट के लिए अप्लाई करें और अपनी डिटेल्स फिल करें।
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें।
आगे की जरूरत के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें। इसके बाद आपका सिलेक्शन होने के बाद आपकों हर माह 44 हजार 900 से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।