उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेन्स की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते रहती हैं. उर्फी कई सीरियल्स और रिएलिटी टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं लेकिन फिर भी उनके फेम की वजह कुछ और है. आप इस बारे में जानते ही होंगे कि उर्फी जावेद अपने काम और एक्टिंग से ज्यादा अपनी हद पार बोल्डनेस, अपने अतरंगी कपड़े और अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं.
उर्फी जावेद अपने नए लुक्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं जो हर बार फैंस को भौचक्का कर देते हैं! उर्फी जावेद ने, जो इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव हैं, थोड़ी देर पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नई फोटो शेयर की है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. उर्फी ने इस फोटो में अपना कोई नया लुक नहीं दिखाया है बल्कि अपने होंठों की तस्वीर शेयर की है. आइए इस फोटो के पीछे की कहानी के बारे में जानते हैं…
उर्फी जावेद ने एक बार फिर सभी को अपनी नई फोटो से शॉक कर दिया है! आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उर्फी ने इस बार न ही टॉपलेस होकर कैमरे के सामने पोज किया है और न ही अपना कोई नया बेढंगा लुक सबके साथ शेयर किया है. इस बार इस बोल्ड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसे एंगल से फोटो खींचकर पोस्ट की है, जिसमें उनका पूरा चेहरा नहीं बल्कि सिर्फ होंठ दिख रहे हैं.
उर्फी जावेद की इस फोटो ने सभी के होश उड़ा दिए हैं! आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने जिस तरह की फोटो शेयर की है उसमें उनके होंठ बुरी तरह सूजे हुए हैं. एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखकर यह बताया है कि जब भी वो बीमार होती हैं, उनके होंठ इसी तरह सूज जाते हैं. उर्फी ने यह भी बताया है कि उन्होंने टेस्ट करवाया है और जल्द पता चल जाएगा कि उन्हें साधारण वायरल फीवर है या उन्हें कोविड हो गया है.