प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया। यह दूसरा मौका था जब पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया है। इससे पहले उन्होंने जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। पीएम मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया गया। इस खास डिनर में कई भारतीय और अमेरिकी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद में अपने संबोधन के दौरान कोविड वैक्सीनेशन से लेकर भारत की जी20 अध्यक्षता, आर्थिक विकास और महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर बात की। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
यूएस संसदों ने ली सेल्फी और ऑटोग्राफ
प्रधानमंत्री के अमेरिकी संसद में संबोधन के दौरान सांसदों में खासा उत्साह देखा गया। कई बार सांसदों ने पीएम मोदी को भाषण के दौरान स्टेंडिंग ओवेशन (खड़े होकर स्वागत) भी किया। पीएम मोदी जब संसद में भाषण दे रहे थे तो पूरा हॉल तालियों से गूंजने लगा। सांसद लगातार तालियां बजा रहे थे। अमेरिकी सांसदों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान सांसद लाइन लगाकर उनके ऑटोग्राफ भी ले रहे थे। बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी संसद के संयुक्त संत्र को संबोधित किया