Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » काेविड से निपटने के लिए टीकाकरण जरुरी
    कोरोना समाचार

    काेविड से निपटने के लिए टीकाकरण जरुरी

    By Tv 36 HindustanDecember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, 17 दिसंबर। ओमिक्रॉन के फैलाव के बीच सरकार ने कोविड टीकाकरण पर जोर देेते हुए शुक्रवार काे कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, नीति आयोग में स्वास्थ्य सदस्य डा. वी. के. पाल और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में 11 राज्यों में ओमिक्राॅन के 101 मरीज पाये हैं। स्थिति अभी संकटपूर्ण नहीं है लेकिन बेहद सावधानी की जरुरत है। उन्होंने ब्रिटेन और फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर भारत में ओमिक्राॅन का फैलाव उन देशों की तरह होता है तो प्रतिदिन 14 लाख से 15 लाख मामले सामने आयेंगे।
    श्री अग्रवाल ने कहा कि देश में कोविड से निपटने की तैयारी पूरी है और स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। प्रतिदिन के आधार पर उच्चस्तरीय समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार कदम उठायें जा रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि देश में 136 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। इनमें से 53.72 करोड़ लोगों को दोनों टीके दिये जा चुके हैं और 82.28 करोड़ लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है। देश में 53.72 प्रतिशत पात्र आबादी का कोविड टीकाकरण पूरा हो चुका है जबकि 87.8 प्रतिशत को पहली खुराक दी गयी है।
    श्री अग्रवाल ने बताया कि दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में 10 -10 हजार से अधिक कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि तीन राज्यों में पांच हजार से अधिक और शेष 31 में पांच हजार से कम कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिन से प्रतिदिन 10 हजार से कम नये कोविड मरीज सामने आ रहे हैं। देश में 19 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण पांच से दस प्रतिशत की बीच बनी हुई है। ये जिले केरल में नौ, मिजोरम में पांच, राजस्थान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में एक- एक हैं। अरुणचल प्रदेश के जिले नामसई में संक्रमण दर 25 प्रतिशत है।
    उन्होेंने बताया कि देश में टीकाकरण की गति दुनिया में सबसे तेज है। देश में 19 राज्यों में 90 प्रतिशत , 10 राज्यों में 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत और आठ राज्यों में 80 प्रतिशत से कम पात्र आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक लग चुकी है। इसके अलावा नौ राज्यों में 80 प्रतिशत, 19 राज्यों में 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत और नौ राज्यों में 50 प्रतिशत से कम पात्र आबादी को कोविड टीकाकरण पूरा हाे चुका है।
    डा. पाल ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण और कोविड मानकों का पालन आवश्यक है। सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और इसके लिए ‘हर घर टीका, घर घर टीका’ अभियान चलाया जा रहा है।
    डा. भार्गव ने कहा कि ओमिक्रॉन से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण आवश्यक है। इससे प्रतिरोधी क्षमता में वृद्धि होती है। इसके लिए वैज्ञानिक अध्ययनों से यह सिद्ध हो चुका है कि कोविड से बचाव के लिए टीका लाभदायक है।

    Views: 0
    #diesel #petrol america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery deal with covid found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh patients PM Narendra modi Police Raigarh Vaccination is necessary
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleनिजात अभियान पर तैयार किया गया शॉर्ट मूवी-सह-वीडियो सॉन्ग आईजी सरगुजा अजय यादव ने रेंज के पांचों जिलों के एसपी की उपस्थिति में क्राइम मीटिंग के दौरान किया लांच
    Next Article विश्वास अभियान के तहत 2 दिवसीय जिला स्तरीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर से
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुरुषों में बाल झड़ने की क्या है वजह इन 6 कारणों को न करें नजरअंदाज…

    November 18, 2026

    बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस तारीख से होगी शुरू…

    November 18, 2026

    मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…

    November 18, 2026

    ICC ने टीम इंडिया पर लगाया भारी जुर्माना, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भी खिलाड़ियों की कटेगी 35% मैच फीस…

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुरुषों में बाल झड़ने की क्या है वजह इन 6 कारणों को न करें नजरअंदाज…
    • बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस तारीख से होगी शुरू…
    • मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…
    • ICC ने टीम इंडिया पर लगाया भारी जुर्माना, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भी खिलाड़ियों की कटेगी 35% मैच फीस…
    • ‘पंचायत 5’ में लौटेंगे सचिव जी, फुलेरा में फिर बदलेगी सत्ता, रिलीज डेट तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?