Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » वाराणसी के आईटी एक्सपर्ट ने नासा को करोड़ों के नुकसान से बचाया, नासा अब देगी इनाम…
    News

    वाराणसी के आईटी एक्सपर्ट ने नासा को करोड़ों के नुकसान से बचाया, नासा अब देगी इनाम…

    By Tv 36 HindustanOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रहने वाले बीएचयू के आईटी एक्सपर्ट मृत्युंजय सिंह ने नासा को करोड़ों का घात होने से बचा लिया है. अपनी मेहनत और लगन से मृत्युंजय सिंह ने नासा की वेबसाइट पर एक बग खोज निकाला, जो अगर समय पर ना निकाला जाता तो नासा की वेबसाइट हैक होने का भी खतरा था. अटल इन्क्यूबेशन सेंटर BHU के मृत्युंजय सिंह ने खास बातचीत किया, जिसमें वो अपने नासा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है.मृत्युंजय ने इस दौरान बताया कि ये काम करने में उन्हें सिर्फ़ 10 दिन लगे. 19 सितंबर को नासा की तरफ से इन्हें ये प्रोजेक्ट दिया गया था. लेकिन 29 सितंबर को इसे रिजेक्ट कर दिया गया. फिर 30 सितंबर को उन्हें नासा की तरफ से मेल आया जिसमें बताया गया कि इन्होंने वो बग खोज निकाला है. मृत्युंजय की ‘शैतान की सेना’ ने अब तक हजारों लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाया है.

    वहीं, अब मृत्युंजय को नासा की ओर से इसके लिए कई डॉलर मिलेंगे.साइबर सिक्योरिटी जगत में बनाया नाममृत्युंजय ने साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई की है. रायपुर में ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने मन बना लिया था कि साइबर सिक्योरिटी जगत में कुछ बड़ा काम करना है. मृत्युंजय का मानना है कि आज के समय में साइबर ठगी फ्रॉड एक बड़ी समस्या है, इसमें डिजिटल अरेस्ट तेजी से बढ़ रहा है. इस तरह की ठगी से लोगों को बचाने के लिए मृत्युंजय ने ‘शैतान सेना’ बनाई है जिसमें दुनिया भर के लगभग 25000 हैकर्स शामिल हैं.

    शैतान सेना ने हैकर्स की मदद से अब तक 100 करोड़ से ज्यादा एसेट वापस लौटाए हैं. वो कई पुलिस स्टेशन में भी अपनी सेवा देते रहे हैं. शैतान सेना मुफ़्त में साइबर फ्रॉड के शिकार हुए लोगों की मदद करती है और उनका पैसा लौटाती है. वहीं, टीवी9 को मृत्युंजय ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम से जुड़ी समस्या से निजात दिलाने का है.पैसे गवां चुके लोगों की मदद करना है उद्देश्यमृत्युंजय सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य साइबर फ्रॉड, साइबर क्राइम, न्यूड वीडियो कॉल, वॉइस क्लोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ज़रिए अपने पैसे गवां चुके लोगों की मदद करना है. मृत्युंजय वाराणसी के रहने वाले हैं. चंदौली से स्कूल की पढ़ाई की है और फिर रायपुर से साइबर सिक्योरिटी की डिग्री लेने के बाद बीएचयू में हैं. वो कई पुलिस स्टेशन और सरकारी दफ्तरों में सेवाएं दे रहे हैं और लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार होने से बचा रहे हैं.

    Views: 880
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदुनिया के लिए परेशानी बढ़ा सकती हैं समुद्री डकैती की घटनाएं, इटली की नेवी ने बताया वजह…
    Next Article बढ़ती उम्र की समस्याओं पर करता है हमला,औषधीय गुणों से भरपूर है यह पौधा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…

    November 4, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?