नई दिल्ली:– वास्तु शास्त्र को कई लोग नजरअंदाज करते हैं। तो वहीं कुछ लोग इससे जुड़े हर एक नियम को फॉलो करते हैं। इस शास्त्र में कई ऐसे नियम और उपाय बताए गए हैं जिससे जिंदगी को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों का भी जिक्र है, जिसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इनमें से एक है घोड़े की नाल। इसे घर में रखने से कई फायदे मिलते हैं और मान्यता है कि इसकी वजह से आर्थिक तंगी दबे पांव घर से बाहर लौट जाती है। आज जानेंगे इसके कई अन्य फायदों के बारे में। साथ ही जानेंगे कि आखिर इसे लगाने की सही जगह और दिशा कौन सी है?
घोड़े की नाल से मिलते ये फायदे
शास्त्र के हिसाब से घर में घोड़े की नाल का होना बेहद ही शुभ होता है। घोड़े की नाल की मदद से नजर दोष से मुक्ति मिलती है। इसकी ऊर्जा से घर से सारी नकारात्मकता दूर चली जाती है। साथ ही इसे सही दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है और हर एक सदस्य की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से पैसे से जुड़ी जो भी दिक्कतें होंगी वो भी कुछ ही दिन में खत्म होने लगती हैं। वहीं घर के कलेश भी धीरे-धीरे कम होते जाते हैं। शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सही होता है।
शनि के प्रभाव को भी करता है कम
जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष या इसका प्रभाव बहुत ही ज्यादा है, वो लोग घोड़े की नाल से जुड़ा एक टोटका भी कर सकते हैं। घोड़े की नाल को एक बर्तन में लेकर उसमें तेल डाल दें। इन चीजों को शमी के पौधे के नीचे दबाने से शनि दोष से जुड़े प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और जिंदगी में खुशहाली की एंट्री होने लगती है। बहुत से लोग घोड़े की नाल से बना छल्ला भी पहनना पसंद करते हैं। छल्ले को पहनने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इंसान किसी भी तरह की खराब ऊर्जा से भयमुक्त भी रहता है।
