सत्येंद्र जैन की मसाज करवाते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री और इस समय तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का ये हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
सत्येंद्र जैन की मसाज करवाते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री और इस समय तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का ये हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस सीसीटीवी वीडियो में जेल के अंदर सत्येंद्र जैन मसाज करवाते नज़र आ रहे हैं। जेल के सेल में लगे सीसीटीवी में सत्येंद्र जैन की मसाज की तस्वीरें कैद हैं।
तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट मसाज कर रहा है। ईडी ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। ये वीडियो 13 सितंबर, 2022 का बताया जा रहा है। तिहाड़ जेल के सेल-4 ब्लॉक A की ये सीसीटीवी फुटेज है। बता दें कि ED ने जेल में सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट की बात कही थी।
ईडी ने अपने हलफनामे में जैन को मसाज की सुविधा मिलने का आरोप लगाया था। ईडी ने कहा था कि सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज मिलता है जो कि सामने आई सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है। ED ने तिहाड़ से सत्येंद्र जैन को मसाज दिए जाने वाली फुटेज ली थी, जो अब सबके सामने है। लेकिन जैन ने मसाज कराते फुटेज को रोकने की कोर्ट से अपील की थी।