झलक दिखला 10 के अपकमिंग एपिसोड पर विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ का प्रमोशन करने पहुंचेंगे. विक्की कौशल झलक दिखला जा’ के मंच पर अपनी मस्ती के साथ शाम को रंगीन बनाते नजर आने वाले हैं. विक्की कौशल ने झलक दिखला जा के मंच पर अपने दिल का एक राज भी खोल डाला है. विक्की कौशल ने डांस शो पर बताया कि कैटरीना कैफ उनकी पहली क्रश नहीं थीं, बल्कि वह इस एक्ट्रेस को पसंद करते थे.
विक्की कौशल ने किया प्यार का इजहार
झलक दिखला 10 के मंच पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने प्यार का इजहार कर डाला है. हाल ही में झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो कलर्स के सोशल मीडिया पर रिलीज किया है. प्रोमो में विक्की कहते दिखते हैं- मैं अपने पहले क्रश के साथ बैठा हूं. अगर मैं 2 से 20 सेकेंड आपके साथ डांस कर पाऊं मेरी जिंदगी बन जाएगी. प्रोमो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल के बगल में माधुरी दीक्षित बैठी होती हैं.