दिल्ली। दिल्ली मेट्रो इन दिनों कापी चर्चा में है. इसकी वजह ये है कि इसमें सफर के दौरान ‘रोमांस’ से लेकर ‘रोमांच’ तक देखने को मिलता है. इस बार मेट्रो के महिला कोच में भिड़ीं दो लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ये देखा जा सकते है कि एक युवती पैर से चप्पल उतारकर दूसरी लड़की की तरफ बढ़ती है और उसे सबक सीखाने की बात कहती है.
Delhi Metro has become a battleground ???? pic.twitter.com/uWVge6sl68
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) June 4, 2023
वीडियो एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में दोनों एक-दूसरे को मारने की धमकी दे रही हैं. बात गाली गलौच तक पहुंच गई. वहीं अन्य महिला यात्री दोनों को समझाने की कोशिश करती हैं. उनमें से एक मेट्रो प्रशासन से इसकी शिकायत भी कर देती है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो में एसी घटनाएं कोई पहली बार नहीं है