
कटघोरा थाना प्रभारी की पहल चलित थाने का आयोजन कर जाना ग्रामीणों का हाल लोगों के मन में पुलिस वर्दी से उत्पन्न डर निकालने अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष क पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन थाना कटघोरा प्रभारी निरीक्षक नवीन देवांगन के नेतृत्व में क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रजकम्मा में चलित थाना का आयोजन कर ,

महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों,जेवरात चमकाने के बहाने ठगी करने वालों से बचने ,नशे की हालत में वाहन न चलाने, लूट गिरोह के चंगुल में न फंसने,यातायात नियमों की जानकारी और विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचने , कटघोरा थाना प्रभारी नवीन देवांगन द्वारा समझाइश दी गई। जहाँ मौके पर जनपद सदस्य नीलेश यादव, सरपंच सत्यनारायण ध्रुव, उपसरपंच कृष्णा यादव, गांव के पंच, प्रबुद्ध नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित हुए।