नई दिल्ली
गौरतलब है कि इससे पहले अनुष्का और कोहली को कही बार मंदिर और देव स्थान पर देखा जा चुका है। इससे पहले दोनों उत्तराखंड के नैनीताल के हनुमानगढ़ में हनुमान समेत देवी देवताओं और नीम करोली बाबा के दर्शन किए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
यूजर ने किए कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गौतम गंभीर से लड़ाई के बाद भगवान के दर्शन। वहीं दूसरे ने लिखा- पहले लड़ाई करो फिर मंदिर जाओ। जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में अभी एक मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद देखने को मिला था।
अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म
अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने वाली है। जल्द झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की ये अपकमिंग फिल्म नाम चकदा एक्सप्रेस है।