नई दिल्ली:- आस्ट्रेलिया के पर्थ के ऑप्टर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया. खास बात यह है कि इस मैच मे अनुष्का भी मौजूद थी और जब अनुष्का मैदान पर मौजूद होती हैं तो दर्शकों का ध्यान उनके और विराट के रिएक्शन पर ही रहता है. क्योंकि अक्सर जब विराट कोई शतक पूरा करते हैं या अच्छी पारी खेलते हैं तो कपल के बीच कोई ना कोई स्पेशल मूमेंट जरुर बनता है. इस बार भी ऐसा ही हुआ. जैसे ही विराट ने अपना शतक पूरा किया उन्होंने अपना हेलमेंट उतारकर पहले दर्शकों का अभिवादन किया फिर अपनी पत्नी अनुष्का को फ्लाइंग किस किया.
