Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चौंकाने वाला खुलासा विष्णु पुराण की भविष्यवाणी, कलियुग के अंत तक ऐसी हो जाएंगी मनुष्य की आंखें…
    समाचार

    चौंकाने वाला खुलासा विष्णु पुराण की भविष्यवाणी, कलियुग के अंत तक ऐसी हो जाएंगी मनुष्य की आंखें…

    By Tv 36 HindustanDecember 23, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कलियुग के बारे में कई तरह की भविष्यवाणियां अक्‍सर हम सुनते हैं. दरअसल विष्णु पुराण में इसका काफी विस्तार से वर्णन मिलता है. जिसके अनुसार, यह भी बताया गया है कि कलियुग के आने वाले समय में मानव शरिर के इतने बदलाव देखने को मिलेंगे जिसकी कल्पना शायद ही की गई हो. इसके अलावा विष्णु पुराण की भविष्यवाणियों में यह भी जिक्र मिलता है कि मनुष्य की आयु व लंबाई दोनों ही घटती जाएंगी.

    बता दें कि विष्णु पुराण के अनुसार अबतक तो सिर्फ कलियुग का प्रथम चरण ही चल रहा है. कलियुग की कुल अवधि 4,32,000 वर्ष बताई गई है, जिसमें से 5000 साल बीत चुके हैं. लेकिन जिस प्रकार से हमारे समाज में अनौतिकता या फिर कोई अपराध को लेकर बदलाव हो रहे हैं उन्हें देखते हुए कई बार लोग कह देते हैं कि घोर कलियुग आ गया है. किंतु विष्णु पुराण के अनुसार, जैसे-जैसे कलियुग अपनी चरम सीमा की तरफ बढ़ेगा हमें समाज में और भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. तो आइए विष्णु पुराण की ऐसी ही रोचक भविष्यवाणियों को विस्तार से जानते हैं.

    विष्णु पुराण की भविष्यवाणियों के अनुसार, आने वाले समय में लोगों की लंबाई, उम्र व बनावट से जुड़े कई बदलावों के बारे में जिक्र मिलता है. जैसे अगर हम कलियुग का त्रेता या द्वापर युग से कंपेयर करें तो पहले के युग में आज की अपेक्षा शारीरिक बनावट कुछ अलग बताई जाती हैं.

    कलियुग के अंत तक सिर्फ इतना जीएंगे मनुष्य

    विष्णु पुराण की भविष्यवाणियों के अनुसार, कलियुग के अंत तक मनुष्य की आयु सिर्फ 12 से 20 वर्ष तक रह जाएगी। अगर हम त्रेतायुग या द्वापर युग की बात करें तो उस समय मनुष्य की आयु लगभग 100 से 150 वर्ष हुआ करती थी। महाभारत की कथा के अनुसार, द्वापर युग में भीष्म पितामहा 150 वर्ष से भी ज्यादा आयु जीए थे.

    वहीं श्रीकृष्ण की आयु 125 वर्ष थी और वाल्मिकी रामायण में मिले वर्णन के अनुसार भगवान श्रीराम ने अयोध्या पर लगभग 100 वर्षों तक शासन किया था.

    सिर्फ इतनी रह जाएगी मनुष्य की लंबाई

    कलियुग में मनुष्य की औसत लंबाई 5 फीट से लेकर 6 फीट तक रह गई है। जबकि पौराणिक कथाओं में इस बात का वर्णन मिलता है कि त्रेता युग और द्वापर युग में मनुष्य की औसतन लंबाई 7 फीट तक हुआ करती थी. लेकिन आगे विष्णु पुराण की भविष्यवाणी के अनुसार जब कलियुग के अंत कर पहुंचेगा तब तक मनुष्य की लंबाई केवल 4 इंच तक रह जाएगी।

    कलियुग के अंत तक ऐसी हो जाएंगी आंखें

    विष्णु पुराण की भविष्यवाणी के अनुसार, कलियुग में सिर्फ मनुष्य की उम्र, लंबाई ही नहीं, बल्कि आंखों में भी कई बदलाव होते नजर आएंगे. पुराण के अनुसार कलियुग के अंत तक मनुष्य की आखें इतनी छोटी व कमजोर हो जाएंगी कि उसे अपनी उम्र से पहले की दिखना कम हो जाएगा। इतना ही नहीं वह अपने आस-पास खड़े मनुष्य को भी नहीं देख पाएंगे.

    भंयकर त्वचा रोगों से घिर जाएगा मनुष्य

    विष्णु पुराण की भविष्यवाणियों के अनुसार, कलियुग के अंत तक मनुष्य भयंकर त्वचा रोगों से परेशान रहेगा. उसके चेहरे की चमक बिलकुल चली जाएगी. हालांकि पहले के युगों में मनुष्य प्राकृतिक तौर पर इतने सुंदर व आकर्षक हुआ करते थे. उनके चेहरे की चमक बहुत ज्यादा हुआ करती थी.

    सिकुड़ जाएंगी मांसपेशियां

    त्रेता व द्वापर युग में हमने कई ऐसे बाहुबलियों का वर्णन मिलता है जो कि अपने बाहुबल के लिए जाने जाते हैं. उनके शक्ति व बाहुबल से वे बिना अस्त्र, शस्त्र के शत्रुओं को परास्त कर देते थे. लेकिन अब कलियुग में लोगों की शारीरिक क्षमता कम होती जा रही है. थोड़ी सी मेहनत के बाद ही लोग थक जाते हैं. उसी तरह विष्णु पुराण की भविष्यवाणी में बताया गया है कि कलयुग के अंत में मनुष्य की मांसपेशियां उसकी उम्र से बहुत पहले ही सिकुडने लगेंगी.

    Post Views: 2,475

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिनोंदिन बढ़ रही डिमांड 50 रुपए किलो में भारत से गोबर खरीद रहे ये देश, जानें ये मेन वजह…
    Next Article 1 जनवरी से सरकार कराएगी सर्वे पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को वापस स्कूल पहुंचाने का ये बना मास्टर प्लान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…

    April 17, 2026

    स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…
    • सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…
    • सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…
    • स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…
    • WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?