
रायपुर : स्वर्ग लोक से द्वारिका तक के रचयिता भगवान विश्वकर्मा को माना जाता है। साथ ही यह कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा के पूजन से व्यापार में तरक्की होती है। विश्वकर्मा जयंती हर साल के 17 सितंबर को भारत देश में धूमधाम से मनाई जाती है। जयंती के दिन देश के विभिन्न राज्यों के औद्योगिक क्षेत्रों की फैक्ट्रियों में लोहे की दूकान, वाहन शोरूम, सर्विस सेंटर आदि में पूजा की जाती है। वही वीरगांव नगर पालिका निगम में निर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती पूजा अर्चना काफ़ी धूम धाम से मनाई गई। विभिन्न मशीनों, गाड़ी, लोहे, वर्कशॉप आदि के अलावा नगर निगम की पूजा अर्चना की गई।

साथ इस पूजा पाठ में सम्मिलित रहे आयुक्त श्रीकांत वर्मा, सहायक अभियंता डी एल देवांगन, दिनेश सिंह, दीपक खांडे, उप अभियन्ता कृष्ण विजय सिंह, अंचल दीवान, रंजीता कृष्णन, नामदेव, अर्जुन पवार, एवं निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने पूजन में भाग लिया। कल प्रातः विसर्जन किया जायेगा।