Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दूसरे चरण के लिए यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान शुरू, जानें किस सीट पर कौन है उम्मीदवार…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    दूसरे चरण के लिए यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान शुरू, जानें किस सीट पर कौन है उम्मीदवार…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी:- उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है. लोग अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर वोट कर रहे हैं. वोटिंग लेकर लोगों खासा उत्साह सुबह से ही देखने को मिल रहा है. दूसरे चरण में कुल 91 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला जनता आज ईवीएम मे कैद करेगी. तो वहीं मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा देखा जा रहा है. चुनाव अधिकारी मतदाताओं के दस्तावेजों को मिलान कर उन्हें वोट करने के लिए वोटिंग रूम भेज रहे हैं.दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट के लिए मतदाता मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. मतदान केंद्रों के वोटर की लाइन सुबह से लगी है. तो वहीं युवाओं में मतदान को लेकर जोश देखा जा रहा है. खासकर उन मतदाताओं मे वोट को लेकर उत्साह है जो इस लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान कर रहे हैं. किस सीट पर कौन है उम्मीदवारअमरोहा सीट एकमात्र ऐसी सीट है, जहां पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव में हार मिली थी. इस बार बीजेपी की तरफ़ से कुंवर सिंह तेवर को मैदान में उतारा गया है. सपा-कांग्रेस गठबंधन की तरफ दानिश अली को उम्मीदवार बनाया गया है. तो वहीं बसपा ने मुजाहिद हुसैन को प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि अमरोहा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. अमरोहा में कुल मतदाता की संख्या 17,16, 641 कुल मतदाता हैं जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,08,551 और महिला मतदाताओं की संख्या 8,08,035 जबकि थर्ड जेंडर मतदाता 55 हैं.मेरठ लोकसभा सीट पर सपा ने पूर्व विधायक योगेश शर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने अरुण गोविल और बहुजन समाज पार्टी ने देवव्रत त्यागी को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी इस सीट पर लगातार तीन बार से लोकसभा चुनाव जीतते आ रही है. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 20, 00,533 है जिनमे पुरुष मतदाता 10,75,368, महिला मतदाता 9,25,022 और थर्ड जेंडर मतदाता 140 हैं.बागपत लोकसभा सीट पर बीजेपी और आरएलडी का गठबंधन है. यहां से आरएलडी चीफ़ जयंत चौधरी ने राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया है. सपा ने मनोज चौधरी को टिकट दिया है. तो वहीं बसपा ने प्रवीण बैंसला पर भरोसा जताया है. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 16,53,146 है जिनमे पुरुष मतदाता 8,97,703 महिला मतदाता 7,55,369 और थर्ड जेंडर मतदाता 74 हैं.किस सीट पर कितने वोटर? गाजियाबाद से अतुल गर्ग बीजेपी के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने डॉली शर्मा को टिकट दिया है. तो बहुजन समाज पार्टी की तरफ से नंद किशोर पुंडरी को चुनावी रण में उतारा गया है. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 29,45,487 है जिनमे पुरुष मतदाता 16,23,506 महिला मतदाता 13,21,804 और थर्ड जेंडर मतदाता 177 हैं.गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी की तरफ से इस सीट पर महेश शर्मा को टिकट दिया गया है. यहां से सपा ने डॉ. महेंद्र नागर और बसपा ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 26,75,148 है जिनमे पुरुष मतदाता 14,50,795 महिला मतदाता 12,24,234 और थर्ड जेंडर मतदाता 119 हैं. इधर, बुलंदशहर से बीजेपी ने डॉ. भोला सिंह को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया है. तो वहीं बसपा ने यहां से गिरीश चंद्र जाटव को उम्मीदवार बनाया है. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 18,59,462 है जिनमे पुरुष मतदाता 9,75,287 महिला मतदाता 8,84,126 और थर्ड जेंडर मतदाता 49 हैं. दो चुनाव जीती बीजेपीअलीगढ़ से बीजेपी ने सतीश गौतम को टिकट दिया है तो सपा और कांग्रेस गठबंधन ने यहाँ से पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह और बसपा ने हितेंद्र उपाध्याय बंटी को टिकट दिया है. बीजेपी प्रत्याशी सतीश गौतम अलीगढ़ लोकसभा सीट पर साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 19,97,234 है जिनमे पुरुष मतदाता 10,62,470 महिला मतदाता 9,34,652 और थर्ड जेंडर मतदाता 112 हैं.वहीं मथुरा से बीजेपी ने एक बार फिर से मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है. कांग्रेस ने मुकेश धनगर को टिकट दिया है और बसपा से सुरेश सिंह चुनावी मैदान में हैं. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 19,29,550 है जिनमे पुरुष मतदाता 10,32,371 महिला मतदाता 8,97,114 और थर्ड जेंडर मतदाता 65 हैं.

    Post Views: 1,630

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अयोध्या आने की चर्चाओं पर संत समाज की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा…
    Next Article माधव नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही अपहृत नाबालिक किशोरी को 24 घंटे के अंदर सकुशल किया बरामद
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर बढ़ा बवाल, सोनू सूद ने जताई नाराजगी एक्ट्रेस ने दी ये सफाई…

    July 30, 2026

    ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन कैसे करें जानिए घर बैठे आवेदन करने का ये आसान तरीका…

    July 30, 2026

    वैभव सूर्यवंशी बने इस जोन के उप-कप्तान, ईशान किशन को मिली कप्तानी शमी की वापसी पर रहेंगी नजरें…

    July 30, 2026

    इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी…

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर बढ़ा बवाल, सोनू सूद ने जताई नाराजगी एक्ट्रेस ने दी ये सफाई…
    • ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन कैसे करें जानिए घर बैठे आवेदन करने का ये आसान तरीका…
    • वैभव सूर्यवंशी बने इस जोन के उप-कप्तान, ईशान किशन को मिली कप्तानी शमी की वापसी पर रहेंगी नजरें…
    • इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी…
    • आज का राशिफल मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?