Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हम सच्चाई जानना चाहते हैं, बेटा नहीं तो पैसे का क्या करेंगे, ‘ब्लैक बॉक्स’ का डेटा जारी करें, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ितों ने पीएम को लिखा पत्र…
    दुर्घटना

    हम सच्चाई जानना चाहते हैं, बेटा नहीं तो पैसे का क्या करेंगे, ‘ब्लैक बॉक्स’ का डेटा जारी करें, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ितों ने पीएम को लिखा पत्र…

    By Tv36 HindustanApril 5, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान पिछले साल जून में क्रैश हो गया था. इस दुर्घटना में 260 लोगों की जान चली गई थी. इस दुर्घटना के 10 महीने बाद पीड़ितों के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और ब्लैक बॉक्स डेटा जारी करने का आग्रह किया है.

    एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 लंदन जा रहा था और पिछले साल 12 जून को सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. यह बोइंग 787-8 विमान था. विमान में आग लग गई, जिससे विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई. इनके अलावा, 19 और लोगों की मौत भी इसमें हो गई थी.

    अब लगभग 10 महीने बाद पूरे गुजरात से लगभग 30 परिवार शनिवार को अहमदाबाद में मिले और उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर इस आपदा के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए CVR और ‘ब्लैक बॉक्स’ (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) का डेटा जारी करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, “हम सच्चाई जानना चाहते हैं कि दुर्घटना किस वजह से हुई और क्या कोई तकनीकी समस्या थी.”

    ‘आखिर हुआ क्या था?’
    इस चिट्ठी की प्रतियां एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को भी भेजी गईं. इसमें कहा गया है कि अगर ब्लैक बॉक्स का डेटा सार्वजनिक नहीं किया जा सकता तो कम से कम इसे पीड़ित परिवारों के साथ निजी तौर पर साझा किया जाना चाहिए.

    इस दुर्घटना में अपने 24 साल के बेटे को खोने वाले निलेश पुरोहित ने कहा, “मेरा घर अब खाली-खाली लगता है.” उन्होंने कहा, “कोई भी मुआवजा इस खालीपन को नहीं भर सकता. हमें पैसा नहीं चाहिए, हम बस यह जानना चाहते हैं कि आखिर हुआ क्या था.”

    लोगों को कई तरह की दिक्कतें

    कई लोगों के लिए, सहयोग की कमी के कारण उनका दुख और भी बढ़ गया है. वसाद की रहने वाली किंजल पटेल ने इस दुर्घटना में अपनी मां को खो दिया था. हाल ही में एयर इंडिया ने पीड़ितों के परिवारों को उनका सामान वापस दिलाने में मदद करने के लिए बनाई गई वेबसाइट का उपयोग करने में आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया. उन्होंने कि वेबसाइट पर 25 हजार से ज्यादा चीजें लिस्टेड हैं लेकिन तस्वीरें साफ नहीं हैं. कुछ भी ढूंढ पाना लगभग नामुमकीन है.

    कुछ लोगों ने संपर्क की कमी को लेकर भी चिंता जताई. दुर्घटना में अपनी मां, भाई और बेटी को खोने वाले रोमिन वोरा ने कहा कि संपर्क करने के लिए सिर्फ एक ही ईमेल आईडी है और जवाब आने में 15 दिन तक लग जाते हैं. गांव में रहने वाले बहुत से लोगों को तो यह भी नहीं पता कि ईमेल इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

    कुछ महीनों में अंतिम रिपोर्ट आने की उम्मीद

    इस दुर्घटना की जांच AAIB को सौंपी गई थी. AAIB ने पिछले साल जुलाई में इस पर अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें पायलट की चूक सामने आई थी. इस साल जून में इस दुर्घटना की पहली बरसी है और उम्मीद है कि इसके आसपास इस दुर्घटना की जांच की अंतिम रिपोर्ट आ सकती है.

    Post Views: 235

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारतीय शासन व्यवस्था की पटकथा फिर से लिख रहा है मिशन कर्मयोगी…
    Next Article मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में है सबसे घना जंगल, चारों तरफ हरियाली जानिए…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    गर्ल्स टॉयलेट की कमी पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, सरकार से मांगा…

    April 7, 2026

    होर्मुज स्ट्रेट पर अल्टीमेटम के बाद ईरान पर US-इजरायल हमले का खतरा, ऊर्जा ठिकाने और सैन्य बेस…

    April 7, 2026

    प्रदेश में गेहू खरीद 10 की जगह 9 अप्रैल से होगी शुरू, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी जानकारी, स्लॉट बुकिंग शुरू…

    April 7, 2026

    अक्षय कुमार–प्रियदर्शन की जोड़ी ने लौटाया नॉस्टेल्जिया, कॉमेडी एक्टर के डायलॉग्स छाए…

    April 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गर्ल्स टॉयलेट की कमी पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, सरकार से मांगा…
    • होर्मुज स्ट्रेट पर अल्टीमेटम के बाद ईरान पर US-इजरायल हमले का खतरा, ऊर्जा ठिकाने और सैन्य बेस…
    • प्रदेश में गेहू खरीद 10 की जगह 9 अप्रैल से होगी शुरू, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी जानकारी, स्लॉट बुकिंग शुरू…
    • अक्षय कुमार–प्रियदर्शन की जोड़ी ने लौटाया नॉस्टेल्जिया, कॉमेडी एक्टर के डायलॉग्स छाए…
    • एलपीजी सिलेंडर पर लगता है इतना टैक्‍स, यदि हट जाए तो मिलेगी कितनी राहत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?