रायपुर। प्रदेश में अभी बेमौसम बरसात जारी हैं। वहीं 26 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश के आसार हैं। ज्यादातर हिस्सों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति विदर्भ से तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन लगातार जारी है. वही आज रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही वर्षा के आसार बने हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। बारिश व नम हवाओं के कारण शनिवार को रायपुर सहित अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई, 25 अप्रैल से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और गर्मी बढ़ सकती है।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।यह रहा तापमानरायपुर 38.9 25.5बिलासपुर 36.8 22.2जगदलपुर 34.9 22.5अंबिकापुर 32.8 20.5पेंड्रा रोड 31.6 19.9