नई दिल्ली:- केंद्र सरकार द्वारा CAA को लेकर जारी अधिसूचना पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उठाए सवाल, कहा: केंद्र सरकार ने बीते दिन CAA लागू किया, मुझे इसकी वैधता पर संदेह है, इस पर सरकार की ओर से कोई स्पष्टता नहीं है।
ममता ने आगे पूछा
NRC के नाम पर 2019 में असम में 19 लाख हिंदू बंगाली लोगों में से 13 लाख हिंदू बंगालियों के नामों को सूची से हटा दिया गया। कई लोगों की आत्महत्या से मौत हो गई।
ममता ने सवाल किया:
क्या वे जिनके नाम हटा दिए गए अगर वे नागरिकता मांगेंगे तो क्या उन्हें नागरिकता देंगे? उनके बच्चों का भविष्य क्या होगा? उनकी संपत्ति का क्या होगा?
ममता ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा:
आपके सारे अधिकार ले लिए जाएंगे, आपको ‘अवैध’ करार दिया जाएगा।
यह आपसे आपके अधिकार लेने का खेल है, आपको डिटेंशन कैंप में ले जाया जाएगा, आप मेरी बात सुनो, मैं किसी को भी बंगाल से दूर नहीं जाने दूंगी।
