Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बजट में PDA के लिए क्या, अखिलेश यादव ने सरकार से पूछे ये 10 सवाल…
    यूपी

    बजट में PDA के लिए क्या, अखिलेश यादव ने सरकार से पूछे ये 10 सवाल…

    By Tv 36 HindustanFebruary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सोमवार को तकरीबन पौने 8 लाख करोड़ का भारी भरकम बजट पेश करने वाली है. बजट से पहले नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल पूछे हैं. अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी का बजट चाहे 7 लाख करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का, सवाल यही रहेगा कि 90% जनता के लिए मतलब PDA के लिए उसमें क्या है?

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा की नीति आम जनता विरोधी है. वो 10 प्रतिशत सम्पन्न लोगों के लिए 90% खर्च करती है और 90% ज़रूरतमंद जनता के लिए केवल नाममात्र का 10%. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार जनता को आंकड़ों में न उलझाए. सीधी बात ये बताए कि इस बजट में क्या-क्या होगा?

    पूछे ये सवाल

    – सवाल यही रहेगा कि 90% जनता के लिए मतलब PDA के लिए उसमें क्या है?

    – इस बजट से महंगाई से कितनी राहत मिलेगी?

    – ⁠कितने युवाओं को रोज़गार मिलेगा?

    – ⁠सही में अपराध और भ्रष्टाचार कम करने के उपायों पर कितना खर्च किया जाएगा?

    – ⁠मंदी और जीएसटी की मार झेल रहे काम-कारोबार और दुकानदारी को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रावधान है?

    – ⁠किसान की बोरी की चोरी रूकेगी या नहीं, फ़सल का सही दाम व किसानों की आय दोगुनी होगी या नहीं?

    – ⁠मज़दूर-श्रमिक को मेहनत की सही क़ीमत मिलेगी या नहीं?

    – ⁠महिलाओं को बेख़ौफ़ घर से निकलने की आज़ादी देने के लिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिए जगह-जगह सीसीटीवी लगेंगे या नहीं?

    – ⁠कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी या नहीं?

    – ⁠और हां, गोरखपुर में बरसात में नाव चलाने व गोरखपुरवासियों को तैरने का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए कितना प्रावधान किया गया है?

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पलटवार

    बजट को PDA से जोड़कर किए गए अखिलेश यादव के ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वह परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी मात्र हैं, इसके सिवा कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा बजट आ रहा है. यूपी के चतुर्मुखी विकास के लिए बजट ला रहे हैं. इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों, युवाओं और सभी सेक्टर को ध्यान में रखा गया है. समाजवादी पार्टी में परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी चल रही है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news What about PDA in the budget
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभद्रा मुहूर्त में क्यों नहीं किया जाता शुभ कार्य, कौन थी भद्रा, जानिए…….
    Next Article पानी गरम करने के लिए क्या आप भी हीटिंग रॉड का ऐसे करते हैं इस्तेमाल, तो संभल जाए वरना…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे इतने तारीख तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध

    May 20, 2026

    सिंहस्थ-2028 में सबकुछ AI करेगा, जानें सीएम डॉ. यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से हुई ये बात

    May 20, 2026

    मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे यहां की तैयारियों का मुआयना…

    May 20, 2026

    आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे नेता ने इस वीडियो को बताया…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे इतने तारीख तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध
    • सिंहस्थ-2028 में सबकुछ AI करेगा, जानें सीएम डॉ. यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से हुई ये बात
    • मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे यहां की तैयारियों का मुआयना…
    • आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे नेता ने इस वीडियो को बताया…
    • इन 3 चीजों का लेन-देन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती? आएगी कंगाली और बढ़ेगा तनाव
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?