Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सेक्स नहीं करने से शरीर पर क्या नकारात्मक असर पड़ सकता है…
    स्वास्थ्य

    सेक्स नहीं करने से शरीर पर क्या नकारात्मक असर पड़ सकता है…

    By Tv 36 HindustanApril 8, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आप इस बात को भले स्वीकार करें या ना करें, लेकिन ये सच है कि शारीरिक संबंध स्थापित करना शरीर की जरूरत है। यौन रूप से सक्रिय होना आपको हेल्दी और चुस्त-दुरुस्त बनाता है, लेकिन जब आप सेक्स महीने में दो या तीन बार करते हैं, तो यह आपके खुद की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानिए, सेक्स नहीं करने से शरीर पर क्या नकारात्मक असर पड़ सकता है…


    हेल्दी डायट, स्वस्थ जीवनशैली, डेली एक्सरसाइज व योग का अभ्यास आदि कुछ बातें आपको लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। लेकिन, एक और काम है जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी और फिट रखता है। हम बात कर रहे हैं डेली लाइफ में सेक्स (Sex) को शामिल करने की। अक्सर कुछ लोग अपने ऑफिस के कार्यों में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ दो घड़ी सुकून से बिताने का वक्त भी नहीं मिलता। एक-दूसरे के बीच प्यार, लगाव, आत्मविश्वास होना जितना जरूरी है, ठीक उसी तरह से सेक्स भी आपकी जिंदगी को सफल और स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी है


    आप इस बात को भले स्वीकार करें या ना करें, ये सच है कि शारीरिक संबंध हमारे शरीर की जरूरत है। यौन रूप से सक्रिय होना आपको हेल्दी और चुस्त-दुरुस्त बनाता है, लेकिन जब आप सेक्स महीने में दो या तीन बार करते हैं, तो यह आपके खुद की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सेक्स ना करने या बेहद कम करने से शरीर में कई बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं

    शरीर की इम्यूनिटी हो जाती है कम
    शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता आपको कई गंभीर रोगों से बचाए रखने का काम करती है। जब आप पार्टनर के साथ सेक्सुअल इंटरकोर्स या यौन संबंध नहीं स्थापित करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी क्षमता भी कमजोर होने लगती है। इससे आप आसानी से बीमार पड़ने लगते हैं। सेक्स करने से शरीर में इम्यूनोग्लोबिन केमिकल बढ़ता है। यह एक ऐसा केमिकल है, जो शरीर को बेहतर तरीके से गंभीर बीमारियों के खिलाफ लड़ने में मदद करता है


    खुद पर करने लगते हैं संकोच
    जब आप सेक्स करते हैं, तो सुकून और खुशी का अहसास होता है। आप खुद से भी प्यार करने लगते हैं। शारीरिक संबंध स्थापित करने पर शरीर में डोपामाइन नामक हार्मोन रिलीज होता है। इस हार्मोन को खुशियों में इजाफा करने के लिए जाना जाता है यानी यह एक हैप्पी हार्मोन है। जब आप खुश रहते हैं, तो आत्मविश्वास बूस्ट होता है। वहीं दूसरी तरफ, जब आप महीनों सेक्स नहीं करते, पार्टनर से दूर रहते हैं, तो शरीर उदास रहता है। रक्त संचार कम हो जाता है। आपको खुद पर संकोच होने लगता है कि आप किसी कार्य को कर पाएंगे या नहीं

    त्वचा नजर आती है बेजान और डल
    यौन संबंध का पॉजिटिव असर सबसे ज्यादा स्किन पर नजर आता है। सेक्स करने से त्वचा में निखार (Sex improves skin glow) आता है। डोपामाइन हार्मोन लेवल के बढ़ने से स्किन ग्लो करती है। वहीं, जब डेली लाइफ में सेक्स का अभाव रहने लगता है, तो त्वचा बेजान, डल और मुरझाई सी नजर आने लगती है


    बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर
    मेडिकल जर्नल बायोलॉजिकल साइकोलॉजी में 2006 के एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से सेक्स (Sex) करते हैं, उनमें रक्तचाप का स्तर (Blood pressure level) उन लोगों की तुलना में कम था, जो सेक्स बहुत कम करते हैं। तो यदि आप चाहते हैं कि आपका ब्लड प्रेशर लेवल हाई ना हो, तो सेक्स जरूर करें


    बढ़ सकती है दूसरे में दिलचस्पी
    यदि आप अपने पार्टनर को बार-बार सेक्स के लिए ना करते रहेंगे, तो हो सकता है आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ जाएं। खासकर, जब एक महिला बार-बार अपने जीवनसाथी को सेक्स के लिए मना करती रहे, तो कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं, जो नई दोस्त बनाने में दिलचस्पी लेना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह है अधिक दिनों तक सेक्स ना करने से फ्रस्ट्रेशन लेवल का बढ़ जाना। कुछ कपल तो इस स्थिति में वन नाइट स्टैंड के बारे में भी सोचने लगते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सेक्स ना करने के नुकसान अधिक देखे जाते हैं


    प्रोस्टेट कैंसर का खतरा
    एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग एक महीने में 20 से अधिक बार स्खलन (Ejaculation) करते हैं, उनमें प्रोस्टेट कैंसर (prostate cancer) होने की संभावना काफी कम होती है। दूसरी तरफ, जिन्होंने एक महीने में सिर्फ चार से सात बार ही वीर्य (sperm) स्खलन किया, उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना अधिक पाई गई


    8 योनि की मांसपेशियां हो सकती हैं ड्राई
    जो महिलाएं लंबे समय तक सेक्स नहीं करती हैं, उनकी योनि की मांसपेशियों का कसाव कम होने लगता है। साथ ही योनि में खून का प्रवाह भी कम (sex na karne ke nuksaan) हो जाता है। इससे योनि के टिश्यू पतले होकर सूख जाते हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाइक एक्सीडेंट : बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक के सर की बनी चटनी…
    Next Article शनिवार सुबह दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल, क्षेत्र में धारा 144 लागू…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जिले में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज…

    October 1, 2026

    मुंहबोला बाबा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गुस्साई लड़की ने ब्लेड से काट दिया बुजुर्ग का…

    October 1, 2026

    14.6 इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9500 और Galaxy AI से लैस…

    October 1, 2026

    पुलिस विभाग में छह कर्मचारियों का तबादला, दो प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों को नई पदस्थापना…

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जिले में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज…
    • मुंहबोला बाबा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गुस्साई लड़की ने ब्लेड से काट दिया बुजुर्ग का…
    • 14.6 इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9500 और Galaxy AI से लैस…
    • पुलिस विभाग में छह कर्मचारियों का तबादला, दो प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों को नई पदस्थापना…
    • कोरबा के आनंद पांडेय ने विदेश मंत्री से की मुलाकात संयुक्त राष्ट्र में चीफ फाइनेंस एंड बजट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे यहां से जुड़ा है पारिवारिक नाता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?