Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बुधनी में रमाकांत भार्गव का क्या बदलने जा रहा टिकट,किसने मचाई उथल-पुथल,यहाँ जाने सबकुछ…
    मध्य प्रदेश

    बुधनी में रमाकांत भार्गव का क्या बदलने जा रहा टिकट,किसने मचाई उथल-पुथल,यहाँ जाने सबकुछ…

    By Tv 36 HindustanOctober 23, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुधनी:- शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में उप चुनाव का बिगुल बच चुका है. बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशी का ऐलान भी कर दिया है लेकिन यहां के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है. यदि ये कहा जाए कि यहां बगावत के सुर गूंज रहे हैं तो गलत नहीं होगा. बीजेपी प्रत्याशी का विरोध कौन कर रहा है और क्यों हो रहा है. जानिए बुधनी का पूरा समीकरण इस खबर में.

    बुधनी में बगावत के सुर

    शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र बुधनी की सीट उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई और उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़कर केन्द्र में कृषि मंत्री का पद संभाला. अब जब यहां उप चुनाव हो रहे हैं और इस विधानसभआ सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान हुआ तो विरोध के स्वर उठ खड़े हुए हैं. दरअसल इस सीट से पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे लेकिन पार्टी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को टिकट दे दिया. इसी बात से राजेन्द्र सिंह राजपूत खासे नाराज बताए जा रहे हैं. राजेन्द्र सिंह राजपूत ने बुधनी के भेरूंदा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र सिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है. उधर पार्टी ने डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को दी है.

    राजेन्द्र सिंह राजपूत की नाराजगी का कारण

    2003 के बुधनी विधानसभा चुनाव में राजेन्द्र सिंह राजपूत ने जीत हासिल की थी लेकिन शिवराज के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2005 में उन्होंने शिवराज सिंह के लिए ये सीट खाली कर दी थी. इसके बाद यहां से लगातार शिवराज सिंह चुनाव लड़ते रहे. राजेन्द्र सिंह राजपूत की शिवराज के करीबियों में गिनती होती है और जब शिवराज ने केन्द्र में जाने के लिए ये सीट छोड़ी तो राजेन्द्र सिंह राजपूत को पूरी उम्मीद थी कि टिकट उन्हें ही मिलेगा लेकिन जब पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया तो इस लिस्ट में उनका नहीं रमाकांत भार्गव का नाम निकला. बस इसी बात से शिवराज के गढ़ में बगावत के सुर गूंज रहे हैं. विधानसभा उपचुनाव के मैदान में उतरे बीजेपी प्रत्याशी का विरोध शुरू हो गया है.

    पूर्व विधायक ने पार्टी के सामने रखी शर्त

    पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत ने पार्टी के सामने शर्त रखी है. उन्होंने कहा कि “मेरे सभी समर्थक कार्यकर्ताओं को बैठक के लिए बुलाया गया था. कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि मैं चुनाव लडूं. मैं जनता से जुड़ा हुआ हूं और पार्टी मेरी जान है. मेरे पिता ने पार्टी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. मैं कोशिश करूंगा कि मेरे कारण पार्टी कलंकित न हो और मेरे पिता का नाम खराब न हो. मैंने कार्यकर्ताओं के सामने हाथ जोड़े हैं. मुझे विश्वास है कि पार्टी में मेरे पक्ष में कुछ न कुछ बात होगी. मैंने सभी कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर कहा है कि पार्टी का निर्णय ही अंतिम होगा. मेरी उम्र 70 साल हो गई है यदि पार्टी कहेगी तो चुनाव लडूंगा. यदि पार्टी किसी और को ही चुनाव लड़ाना चाहती है तो मैं वादा कराऊंगा कि मेरे कार्यकर्ताओं को आंच नहीं आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह बैठक मैंने नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं ने बुलाई थी.

    पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी

    बुधनी में बगावत के सुर पार्टी मुख्यालय तक पहुंच चुके हैं और यहां डैमेज कंट्रोल के लिए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को भेजा गया है. रामपाल सिंह ने पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत से चर्चा की है. इस चर्चा में पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत ने साफ कर दिया कि वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 70 साल हो गई है यदि पार्टी कहेगी तो चुनाव लडूंगा. मेरे जिम्मेदारी है पार्टी की रक्षा करना. उधर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं और राजेन्द्र सिंह की बात को संगठन के सामने रखा जाएगा. फैसला संगठन को लेना है, जो फैसला होगा वह संगठन करेगा. रामपाल सिंह ने जब यहां आकर बातचीत शुरू की तो कार्यकर्ताओं के मन का गुबार भी सामने आया है.

    कौन हैं राजेंद्र सिंह राजपूत और रमाकांत भार्गव

    राजेन्द्र सिंह राजपूत बुधनी सीट से विधायक रह चुके हैं. 2003 के विधानसभा चुनाव में राजेन्द्र ने बुधनी से जीत हासिल की थी. शिवराज के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2005 में उन्होंने सीट खाली कर दी थी. वे वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष रह चुके हैं. बुधनी उप चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट के दावेदार थे. पार्टी ने विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को टिकट दिया. रमाकांत भार्गव ने विदिशा से 2019 में चुनाव लड़ा था और वे सांसद बने थे. रमाकांत शिवराज सिंह चौहान के करीबी भी माने जाते हैं. रमाकांत बुधनी विधानसभा पर हुए 6 चुनाव में शिवराज सिंह के चुनाव संचालक रह चुके हैं. 2024 के चुनाव में रमाकांत का टिकट काटकर बीजेपी ने पूर्व सीएम शिवराज को विदिशा से अपना उम्मीदवार बनाया था.

    Post Views: 1,325

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआतंकवाद से मुकाबले के लिए दोहरे मानदंडों की कोई जगह नहीं, पीएम मोदी ने कहा की…
    Next Article गर्म जल स्नान कर पहले दिए से बाबा महाकाल की तय हुई दिवाली, 31 या 1 फिक्स हुई डेट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान जिले में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश…

    September 27, 2026

    विश्व पर्यटन दिवस विशेष लेख जहाँ प्रकृति पुकारती है, यहां आपका इंतज़ार कर रहा है…

    September 27, 2026

    कोटा रोड पर अचानक सामने आए दो ‘भूत’, राहगीरों के उड़े होश, फिर हुआ ये खुलासा…

    September 27, 2026

    ड्राई और बेजान चेहरे को मिलेगा निखार, घर पर आसानी से बनाएं नारियल पानी का फेस मिस्ट…

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान जिले में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश…
    • विश्व पर्यटन दिवस विशेष लेख जहाँ प्रकृति पुकारती है, यहां आपका इंतज़ार कर रहा है…
    • कोटा रोड पर अचानक सामने आए दो ‘भूत’, राहगीरों के उड़े होश, फिर हुआ ये खुलासा…
    • ड्राई और बेजान चेहरे को मिलेगा निखार, घर पर आसानी से बनाएं नारियल पानी का फेस मिस्ट…
    • इथेनॉल की बढ़ती उत्पादन क्षमता बनी चुनौती, अतिरिक्त स्टॉक खपाने के लिए नए बाजार तलाश रहा उद्योग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?