*मध्यप्रदेश:-* जब भी स्किन केयर की बात होती है तो हम में से कोई भी किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहता है। आमतौर पर, हम किसी भी प्रोडक्ट को चुनने से पहले उसके लेबल को अच्छी तरह पढ़ते हैं। अपनी स्किन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं। हालांकि, कई बार हम लेबल देखकर ही कन्फ्यूज़ हो जाते हैं। मसलन, अगर लेबल पर स्किन ब्राइटनिंग या स्किन लाइटनिंग लिखा होता है तो हम उसे एक ही समझ लेते हैं और किसी भी प्रोडक्ट का चयन कर लेते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।स्किन लाइटनिंग व स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट दोनों ही अलग होते हैं और वे अलग तरह से स्किन पर काम करते हैं। इसलिए, किसी भी प्रोडक्ट को चुनने से पहले जरूरी है कि आप इन दोनों के बीच के अंतर को समझें और फिर अपने लिए एक सही प्रोडक्ट का चयन करें। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि स्किन लाइटनिंग और स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट्स में क्या अंतर होता है-स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स क्या हैं?स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स का मुख्य काम आपके स्किन कॉम्पलेक्शन को लाइटन करना होता है। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि ये स्किन के मेलेनिन प्रोडक्शन को कम करते हैं। इसलिए, अगर किसी को हाइपरपिग्मेंटेशन, डार्क स्पॉट्स या फिर अनइवन स्किन टोन की समस्या है तो उनके लिए स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है।आमतौर पर स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स में हाइड्रोक्विनोन, कोजिक एसिड, आर्बुटिन और कुछ रेटिनोइड को शामिल किया जाता है। ये सभी इंग्रीडिएंट्स मेलेनिन सिंथेसिस को बाधित करने में मदद करते हैं। जिससे आपकी स्किन टोन लाइटन नजर आती है।स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट्स क्या हैं?स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट्स का मुख्य काम आपकी ओवर ऑल स्किन की रेडिएंस या चमक में सुधार लाना होता है। वे अक्सर स्किन टोन को लाइटन किए बिना आपकी स्किन की डलनेस को दूर करते हैं और उसे अधिक जीवंत व ब्यूटीफुल दिखाते हैं।स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट्स में विटामिन सी, अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड मतलब एएचए, बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड मतलब बीएचए, नियासिनमाइड और एंटी-ऑक्सिडेंट जैसे तत्वों को शामिल किया जाता है। ये इंग्रीडिएंट्स सिर्फ आपकी स्किन को एक्सफोलिएट ही नहीं करते हैं, बल्कि सेल टर्नओवर को बढ़ावा देने और डार्क स्पॉट्स को दूर करने में भी मदद करते हैं।किसका करें इस्तेमाल?स्किन लाइटनिंग व स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट दोनों ही अलग तरह से काम करते हैं और इनमें इंग्रीडिएंट्स भी अलग होते हैं। अब सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से किसका इस्तेमाल किया जाए। यह पूरी तरह से आपकी स्किन की जरूरतों पर निर्भर करता है। हालांकि, स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक अप्लाई करने से आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं। इससे आपको जलन, अनइवन स्किन टोन या फिर स्किन डैमेज की समस्या हो सकती है। वहीं, स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट्स को लंबे समय आसानी से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, सेंसेटिव स्किन वाले लोगों को इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करने की जरूरत होती है।
