Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सपनों का घर बनाने के लिए कैसी हो जमीन, वास्तु के अनुसार जानिए भवन निर्माण के लिए भूमि परीक्षण के नियम…..
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    सपनों का घर बनाने के लिए कैसी हो जमीन, वास्तु के अनुसार जानिए भवन निर्माण के लिए भूमि परीक्षण के नियम…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायपुर:-* सपनों का घर बनाने का सपना हर व्यक्ति का होता है. लेकिन कभी-कभी गलत भूखंड या जमीन पर घर बनाने के बाद परिवार के सदस्य परेशानियों में रहते हैं. इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि भवन निर्माण के लिए भूमि या भूखंड का चयन वास्तु शास्त्र के अनुसार किया जाएवास्तु शास्त्र में भवन निर्माण करने से पहले भूमि के परीक्षण के कुछ नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करने पर भविष्य में होने वाले नुक्सानों से सुरक्षा मिलती है. आइये जानते हैं इन नियमों के बारे में-*प्राकृतिक स्थिति-*प्राकृतिक स्थिति का मतलब भूमि की बनावट और जल संसाधन आदि से है. अगर पूर्वोत्तर दिशा की तरफ सड़क या नदी तालाब अथवा जल का कोई और संसाधन हो और खुला स्थान हो तो घर बनाने के लिए यह जगह अच्छी रहती है.*शकुन शास्त्र -* जिस भूमि पर जाने से आपका मन प्रसन्न हो जाए, आपमें आत्मविश्वास जगह और अच्छे कार्य करने की प्रेरणा जाग उठे. वह भूमि भी मकान बनाने के लिए अच्छी रहती है.*वनस्पति -* जिस भूमि पर सामान्य वृक्ष, घास, झाड़ आदि हो वह भूमि एक सामान्य भूमि होती है, जिस पर मकान बनाना शुभ रहता है. इसके विपरीत जो रेतीली, बंजर, कंकड़ या पत्थर वाली हो और उजाड़ हो वह भूमि अशुभ रहती है. जहां फल-फूल के पौधे अधिक हो वह भूमि सबसे अच्छी मानी जाती है. ऐसी भूमि पर मकान बनाने से हमेशा धन और वंश में वृद्धि होती है.*भूमि का घनत्व -**भूमिका घनत्व जानने के दो मुख्य तरीके हैं-*[1] 1×1×1 फ़ीट लम्बाई चौड़ाई और गहराई वाला खड्डा कोड़े और उसकी मिट्टी को वापस भर दें. यदि खड्डा भरने के बाद कुछ मिट्टी शेष बच जाती है तो यह भूमि मकान बनाने के लिए बहुत बढ़िया रहती है. यदि मिट्टी वापस भरने पर समतल हो जाती है तो एक सामान्य भूमि होती है. इसमें बहुत अधिक लाभ नहीं होता है और हानि भी नहीं होती है. लेकिन यदि मिट्टी वापस डालने पर कम पड़ जाए तो यह बहुत ही अधिक धन व्यय करवाने वाली भूमि होती है तथा ऐसी भूमि पर मकान बनाने से बीमारियां अधिक होती हैं.[2] 1.5×1.5×1.5 फ़ीट गहरा खड्डा खोदें तथा शाम को उसे पानी से भर दें. अगले दिन सुबह वापस आकर देखें, यदि खड्डे में पानी रहता है तो यह मकान बनाने के लिए अच्छी भूमि मानी जाएगी, यह मजबूत भूमि होती है. यदि गीलापन रहता है लेकिन पानी सूख जाता है तो यह मध्य भूमि है. लेकिन यदि दरारें पड़ जाए, आसपास से मिट्टी गिर जाए तो यह भूमि मकान निर्माण के लिए अच्छी नहीं मानी जाती.*उर्वर क्षमता -*जिस भूमि पर मकान बनाना हो उसे भूमि पर जो मूंग, सरसों, तिल या गेहूं आदि जैसे जल्दी उगने वाले बीज बो दें. यदि 3 दिन में अंकुर आ जाए तो यह भूमि श्रेष्ठ भूमि कही जाएगी, इस पर मकान बनाने से संपत्ति लाभ होता है तथा कुल में वृद्धि होती है. यदि 5 दिन में अंकुर आते हैं तो यह भूमि मध्य भूमि मानी जाएगी. यदि 7 दिन के बाद अंकुर आए या अंकुर ना आए तो यह भूमि अशुभ मानी जाएगी.हालांकि इस परीक्षण को करते समय मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यदि बरसात के समय में इस प्रकार के परीक्षण करेंगे तो हो सकता है पानी की अधिकता से बीज सड़ जाएंगे।

    Post Views: 0

    *What should the land be like to build a dream house Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुबह पानी में ये 2 चीजें मिलाकर पी लीजिए, बिना देर किए भागेंगे टॉयलेट, साफ हो जाएगा पेट, कब्ज से मिलेगा छुटकारा…
    Next Article 15 साल बाद गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने की जागी उम्मीद, पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, इसे बताया जिम्मेदार…

    May 21, 2026

    अगले इतने सालो तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ…

    May 21, 2026

    प्रदेश में आज से तीन दिनों तक थमेंगे ट्रकों के पहिये; देशव्यापी हड़ताल से इन संभागों का बाजार होगा प्रभावित…

    May 21, 2026

    दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा ये देश पीएम ने दिया बड़ा बयान…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, इसे बताया जिम्मेदार…
    • अगले इतने सालो तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में आज से तीन दिनों तक थमेंगे ट्रकों के पहिये; देशव्यापी हड़ताल से इन संभागों का बाजार होगा प्रभावित…
    • दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा ये देश पीएम ने दिया बड़ा बयान…
    • 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘RJ बस्तर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, बस्तर की एस बेटी के सपनों को मिला ग्लोबल मंच…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?