नई दिल्ली:- वॉट्सऐप ने नए साल की शुरुआत के साथ कई पुराने स्मार्टफोन्स के लिए सपोर्ट खत्म करने का फैसला किया है। अब इन डिवाइसेज में ऐप का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। वॉट्सऐप ने ऐप की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इस कदम से ऐप की फंक्शनैलिटी पहले से ज्यादा बेहतर होने का दावा किया है। 1 जनवरी, 2025 से 20 से ज्यादा पुराने एंड्रॉयड फोन्स में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। इनमें वे डिवाइस शामिल हैं, जो पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर चलते हैं, जैसे कि Android 4.4 KitKat पर चलने वाले स्मार्टफोन्स में वॉट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा।
पुराने डिवाइसेज पर क्यों बंद हो रहा WhatsApp
वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी Meta का कहना है कि पुराने डिवाइसेज को लंबे समय से अपडेट्स नहीं मिले हैं। इनमें सिक्योरिटी और तकनीकी खामियां हो सकती हैं, जिससे यूजर्स को ऐप का बेहतर अनुभव नहीं मिल पाता। कंपनी नए मॉडल्स और बेहतर सॉफ्टवेयर वर्जन पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। प्रभावित डिवाइसों में से अधिकतर को लॉन्च हुए एक दशक से ज्यादा हो चुका है।
इन फोन्स पर सपोर्ट नहीं करेगा WhatsApp:
Samsung:
Galaxy S3
Galaxy Note 2
Galaxy Ace 3
Galaxy S4 Mini
Motorola:
Moto G (1st Gen)
Motorola Razr HD
Moto E 2014
HTC:
One X
One X+
Desire 500
Desire 601
Sony:
Xperia Z
Xperia SP
Xperia T
Xperia V
LG:
Optimus G
Nexus 4
G2 Mini
L90
यूजर्स के पास क्या विकल्प है
इन फोन्स के यूजर्स के पास अब केवल एक ही विकल्प बचा है। यूजर्स को अपने डिवाइस को अपग्रेड करना ही होगा। यानी कि अगर नए साल में आपके पुराने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप नहीं चल रहा है तो आपको वॉट्सऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए नया स्मार्टफोन्स खरीदना ही होगा। अगर आज से आपके फोन में वॉट्सऐप नहीं चल रहा है तो चेक कर लें कि कहीं ऊपर दिए गए लिस्ट में आपके स्मार्टफोन का मॉडल शामिल तो नहीं है।
यह फैसला क्यों जरूरी है
कंपनी का कहना है कि यह कदम दूसरे यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए उठाया गया है। पुराने फोन्स की लिमिट्स की वजह से ऐप को अपडेट करना संभव नहीं है। साथ ही, नए सिक्योरिटी फीचर्स और फंक्शनैलिटी केवल नए डिवाइसेज पर ही उपलब्ध कराई जा सकती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने वॉट्सऐप को नए फीचर के साथ अपग्रेड करने के लिए यह फैसला लिया है।
