मध्य प्रदेश :– एक बार फिर गेहू खरीदी के लिए तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। पहले प्रदेश के 4 संभागों में गेहू खरीदी 10 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। लेकिन अब तारीखों में बदलाव कर खरीदी का समय 9 अप्रैल निर्धारित किया गया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 07 अप्रैल यानि की आज से खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
किसानों की सुविधा को देखते हुए लिया फैसला
इधर, गेहू खरीदी को लेकर नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, आज से स्लॉट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है और शुरुआत में छोटे और मध्यम किसानों से खरीदी की जाएगी।
स्लॉट बुकिंग 07 अप्रैल यानि आज से शुरू
मंत्री जी ने आगे कहा कि गेहू खरीद के लिए स्लॉट बुकिंग 07 अप्रैल यानि आज से शुरू कर दी गई। पिछले साल सरकार ने 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा था, इस बार 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेंगे यानी एक लाख मीट्रिक टन गेहूं ज्यादा खरीदा जाएगा।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में होगी गेहू खरीदी
पहले चरण में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में गेहू खरीदी 9 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। तो वहीं प्रदेश के शेष संभागों में उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।
गेहू खरीदी के लिए बनाए गए 142 केंद्र
इतना ही नही इस बार सरकार 2585 रूपए में गेहू खरीदी करने जा रही है। तो वही सरकार की तरफ से किसानों को 40 रूपए अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा। जिसके तहत किसानों को 2625 प्रति क्विंटल राशि का भुगतान किया जायेगा। तो वही प्रदेशभर में गेहू खरीदी के लिए 142 केंद्र बनाए गए है।
