नई दिल्ली:- यूपी की योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को ओपी राजभर को फोन कर उनके मां के निधन पर संवेदना प्रकट की.
पीएम मोदी ने साथ ही सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर जी की माताजी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, साथ ही शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को झेलने की शक्ति दे. पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति!”
दरअसल, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का गुरुवार की रात को 85 साल की उम्र में निधन हो गया. इसको लेकर राजभर ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए कहा है कि मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रही.
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर जी की माताजी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, साथ ही शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को झेलने की शक्ति दे। पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।
