Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जब बलवाइयों ने किया कानून का उल्लंघन तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां, पानी, अश्रु गैस व गोलियां
    RAIPUR

    जब बलवाइयों ने किया कानून का उल्लंघन तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां, पानी, अश्रु गैस व गोलियां

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने किया त्वरित आपातकालीन कार्रवाई का पूर्वाभ्यास


    धमतरी, 25 फरवरी। प्रदर्शनकारियों ने अपनी कतिपय मांगों को लेकर काफी आक्रामक रूख अपनाया, फिर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों की समझाइश देने के बाद भी बलवाइयों द्वारा लगातार कानून का उल्लंघन किया जाने लगा व भीड़ उग्र होकर पथराव करने लगी, तो पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए उन पर पहले तो अश्रु गैस छोड़ी गई, इसके बाद भी जब वे अपनी कथित मांगों को लेकर हिंसात्मक रूख अपनाया तो उन पर पहले लाठियां भांजी गईं, फिर फायर ब्रिगेड के जरिए पानी की तेज धार छोड़ी गई। इतने पर प्रदर्शनकारी डंटे रहे, तो मजिस्ट्रेट की अनुमति से पुलिस के जवानों ने फायरिंग की जिसमें दो दंगाई घायल हो गए।

    यह कोई वाकया नहीं, बल्कि बलवा, उग्र आंदोलनकारियों के खिलाफ प्रशासन की तैयारियों को लेकर ‘लॉ एण्ड ऑर्डर‘ की आपात स्थिति का मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) किया गया। आज सुबह आठ बजे रूद्री स्थित पुलिस लाइन ग्राउण्ड में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.एस. एल्मा और एस.पी. श्री प्रशांत ठाकुर की मौजूदगी में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एसपी के निर्देशानुसार पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इसका व्यवस्थित ढंग से अंजाम दिया। इस दौरान दंगाई बने पुलिस के जवानों ने अपनी मांगों को लेकर पहले तो नारेबाजी की। उसके बाद अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा उन्हें दी गई कि उक्त मांग का समाधान शासन स्तर ही किया जाना संभव है, इसलिए वे शांति का मार्ग अपनाएं। इसके बाद भी छद्म वेश में जवानों ने जब प्रशासनिक अधिकारियों की एक न सुनी और बलवाइयों ने चेतावनी को अनसुना कर पथराव व तोड़फोड शुरू कर दी, तो उच्चाधिकारी की अनुमति से उन पर क्रमशः अश्रुगैस के गोले, फिर लाठी चार्ज, तदुपरांत (मजिस्ट्रियल अनुमति से) रायफल पार्टी के जवानों ने फायरिंग का मॉक प्रदर्शन किया। इसके बाद एम्बुलेंस में घायलों को ले जाया गया तथा शेष बचे दंगाइयों को वाहन में डालकर उन्हें जेल भेजा गया।

    उक्त कार्रवाई के दौरान आईपीसी की विभिन्न धाराओं एवं अधिनियमों की भी जानकारी अधीनस्थ अधिकारियों को दी गई। इस सम्पूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन के संबद्ध अधिकारी उपस्थित थे, जिसमें एडिशनल एसपी श्रीमती निवेदिता पॉल, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री विभोर अग्रवाल, डीएसपी श्री मनीष चंद्रा एवं श्रीमती रागिनी तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक, आरक्षी निरीक्षक के. देवराजू सहित राजस्व विभाग के अधिकारी तथा पुलिस विभाग के जवान शामिल थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजगदलपुर : गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक : कलेक्टर श्री बंसल
    Next Article कोरोना संक्रमण की स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर गतिविधियां शुरू करें राज्य: केन्द्र
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लखपति दीदी भ्रमण योजना” से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान सावित्री जगत ने सरकार की पहल को बताया ये…

    March 16, 2026

    आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

    March 15, 2026

    अब महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर…

    March 15, 2026

    प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…
    • ट्रंप की मांग ठुकराई, जापान-ऑस्ट्रेलिया ने वॉरशिप भेजने से किया इनकार, यहां बढ़ा तनाव…
    • भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…
    • अपनी लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस MIS में करें निवेश, हर महीने 9250 रुपये फिक्स ब्याज…
    • पुरुषों की ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे, आपकी रसोई में छुपा है ये असरदार उपाय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?