Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हमारी मांगे कब पूरी होगी, जल्दी बताओ कका भूपेश बघेल
    छत्तीसगढ

    हमारी मांगे कब पूरी होगी, जल्दी बताओ कका भूपेश बघेल

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार:–छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ विगत06 फरवरी से बलौदाबाजार जिला संघ संयुक्त मंच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी06 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य के कांग्रेस सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया है।प्रदेश के कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के पूर्व घोषणा पत्र जारी किए थे जिसमें छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की वेतन वृद्धि सहित अन्य बिंदुओं को पूरा करने की बात घोषणा पत्र के माध्यम से किये जाने की बात किये थे।जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने जिले के मीडिया कर्मियों को बताया है एवं उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं किये हैं

    जिसे लेकर पूरे बलौदाबाजार जिले के करीब 4से 5हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोल दिया है।आने वाले समय में विधानसभा चुनाव है।ऐसे में यदि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की मांग पूरी नहीं करते हैं तो निश्चित है आने वाले समय में चुनाव का परिणाम हैरतअंगेज में डालने वाला रहेगा।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने जिले के मीडिया कर्मियों में विधानसभा के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद रात्रे जिला ब्यूरो चीफ से जिला अध्यक्ष सतरूपा ध्रुव ,लवन ब्लॉक अध्यक्ष सतवंतिन ने चर्चा करते हुए कहा कि उनकी06सूत्रीय मांगों मे

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की कलेक्टर दर वेतन , सरकारी शिक्षकों का दर्जा, अनुकम्पा नियुक्ति, सेवानिवृत्त होने पर एकमुश्त ,05लाख का पेंशन सहित अन्य मांग है।मांग पूरा नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी कि बात भी बताया है।गौरतलब हो कि पूरे बलौदाबाजार जिला के सभी ब्लॉक मुख्यालय सहित गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों में पदस्थ कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की हजारों का जनसैलाब बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में उमड़ी है। बलौदाबाजार सहित कसडोल, पलारी, भाटापारा, सिमगा ,लवन सहित सभी जगहों से कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भीड़ हड़ताल स्थल पर पांचवे दिन में भारी संख्या में उमड़ी रही।

    जिलाध्यक्ष सतरूपा ध्रुव एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों की कुशल नेतृत्व में हड़ताल अपनी तेज रफ्तार पर जारी है। हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को विपक्ष का भरपूर समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। लेकिन विडम्बना है कि सरकार के तरफ से एक भी जनप्रतिनिधियों का सार्थक पहल हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के तरफ नहीं जाने से आंदोलन तेज होता हुआ दिख रहा है ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की मांग को विपक्ष ने जायज बताया है ।साथ ही सत्ता पक्ष के कांग्रेस नेताओं ने भी कहा कि उनकी सरकार ने घोषणा पत्र उल्लेख किया है तो जरूर पूरा होगा ।लवन ब्लॉक से सतवंतिन, गायत्री साहू, हीरासाहू , खेम बाई वैष्णव, प्रमिला,शांता वर्मा,पुनीता पैकरा, नारायणी साहू सहित लवन के सभी गॉवों से कार्यकर्ता एवं सहायिका हड़ताल में उपस्थित रहे। सभी लोग यही आशा लगाए हुए हैं कि बजट सत्र में हमारी मांगे पूरी हो, क्योंकि घोषणा पत्र में अपनी भूपेश बघेल की सरकार जब सत्ता में नहीं थी तभी घोषणा पत्र में इनकी मांगों को सम्मती जताया था। इसी आशा और विश्वास के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सभी लोग पूरे छत्तीसगढ़ में आंदोलनरत है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअंतरिक्ष में हुई बड़ी घटना, सूर्य की सतह का टुकड़ा टूटकर हुआ अलग
    Next Article ग्रामीण के घर से सोने-चांदी के गहने और नगद समेत करीब 3 लाख के सामान साफ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    IMD की चेतावनी इन राज्यों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट, 100 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं ..

    June 11, 2026

    पीएम मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की 11वीं बैठक आज, इन 4 स्तंभों पर होगी चर्चा…

    June 11, 2026

    गुरुवार के अचूक उपाय इन आसान उपायों से चमक सकती है किस्मत, भगवान की बरसेगी कृपा…

    June 11, 2026

    प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • IMD की चेतावनी इन राज्यों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट, 100 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं ..
    • पीएम मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की 11वीं बैठक आज, इन 4 स्तंभों पर होगी चर्चा…
    • गुरुवार के अचूक उपाय इन आसान उपायों से चमक सकती है किस्मत, भगवान की बरसेगी कृपा…
    • प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…
    • आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?