रायपुर : कांकेर के भानुप्रतापपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो चुनावी घोषणाएंं की है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही यहां के बच्चों के लिए केजी टू पीजी तक फ्री शिक्षा मिलेगी। साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चार हजार रुपए प्रति बोरा मानक पर तेंदूपत्ता की खरीदी होगी।
राहुल गांधी ने रैली में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, “आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, उद्योगपतियों को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून उद्योगपतियों की मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार देश के बड़े उद्योगपति के हाथ में है। जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार भी उद्योगपति के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं।”
