नई दिल्ली:- मुकेश अंबानी ऐसे शख्स हैं, जिनसे मिलना न जाने कितनों का सपना है। रिलायंस को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचाने वाले इस बिजनेसमैन को दुनियाभर में सम्मान दिया जाता है। लोगों के बीच में इनका कितना प्रभुत्व है, इसका सबूत तब भी मिला, जब उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का भव्य आयोजन किया और उसमें ऐसे-ऐसे दिग्गज दिखाई दिए, जिन्हें न्योता दे पाना तक कई लोगों के लिए असंभव है।
हालांकि, एक शख्स ऐसे भी रहे, जिन्हें सामने देखते ही मुकेश हाथ मिलाने को दौड़ पड़े। ये पूरा सीन पपराजी के कैमरे में साफ-साफ कैद हो गया। हाथ मिलाने के बाद मुकेश अपने परिवार संग और इन मेहमानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाते दिखाई दिए।
वीडियो में हुआ पूरा सीन कैद
दरअसल, ये पूरा वाक्या उस दौरान का है, जब मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी में परिवार के बाकी मेंबर्स के साथ जियो सेंटर पहुंचे थे। सबसे पहले पूरी फैमिली उस हिस्से में गई, जहां पर पैप्स मौजूद थे। फोटोज खिंचवाने के लिए जैसे ही उन्होंने एंट्री मारी, मुकेश की नजर सामने खड़े कपल पर गई और वो मीडिया के कैमरों को भूलकर सीधे उनसे हाथ मिलाने को दौड़ पड़े।
आखिर कौन था ये जोड़ा
दरअसल, अंबानी ने जिससे हाथ मिलाया वो थाईलैंड के बिजनेस टाइकून डॉ. सोमसेक लिसवाडतराकुल और खुनयिंग लिसवाडतराकुल थे। ये जोड़ा न सिर्फ बिजनेस की दुनिया में बल्कि पूरे थाईलैंड में प्रभुत्व रखता है।
नजर आए देसी अंदाज में
दूसरे देश के होने के बावजूद यह जोड़ा पूरी तरह से भारतीय रंग में रंगा नजर आया। सोमसेक ने अपने लुक को क्लासी रखते हुए पेल पिंक बेस की शेरवानी पहनी थी, जिसके ऊपर बेबी ब्लू कलर की कढ़ाई की गई थी। इसके साथ चूड़ीदार पजामा और लेस शूज पहनकर, उन्होंने लुक को राउंड ऑफ किया।
उनकी पत्नी ने पर्पल टोन का बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉइडर्ड अनारकली वेअर किया था। उन्होंने इसके साथ गले में डायमंड-रूबी नेकलेस और इसी से मैच करते बैंगल्स अपने हाथ में पहने थे।