Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » MP में कौन होगा कांग्रेस का CM,बैठक में 140 नामों पर हुई चर्चा,6 दिन के अंदर जारी हो सकती है सूची…. 
    Uncategorized

    MP में कौन होगा कांग्रेस का CM,बैठक में 140 नामों पर हुई चर्चा,6 दिन के अंदर जारी हो सकती है सूची…. 

    By Tv 36 HindustanOctober 8, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उन सभी सवालों पर विराम लगा दिया जो चुनाव में कांग्रेस के चेहरे को लेकर उठ रहे थे. सुरजेवाला ने कहा कि जो व्यक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होता है, वह स्वाभाविक रूप से पार्टी का चेहरा होता है.

    इशारों-इशारों में किया कमलनाथ का समर्थन

    दरअसल, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ये बयान कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद दिया. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के नाम का समर्थन किया.

    उन्होंने कहा कि जो पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष होता है, वह स्वाभाविक रूप से उसका चेहरा होता है. सुरजेवाला से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछा गया था.

    सीएम चेहरे की आधिकारिक घोषणा नहीं

    आपको बता दें कि कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन कमलनाथ इसके लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

    पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी कमल नाथ के नाम की वकालत की है. इन सभी बयानों से कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कमलनाथ मुख्यमंत्री बन सकते हैं.

    बैठक में 140 नामों पर चर्चा हुई

    उधर, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस ने 140 नामों पर चर्चा की. दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि आज की बैठक में 130 से 140 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई.

    6 दिन के अंदर सूची हो सकती है जारी 

    सुझाव सुनने के बाद हम दोबारा बैठक बुलाएंगे. नामों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. आने वाले छह-सात दिनों में पहली सूची की घोषणा हो सकती है.

    Post Views: 0

    Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, मां-बेटे ने मिलकर उतारा मौत के घाट…..
    Next Article रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर: नवरात्रि में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, यात्रिओं को होगी परेशानी, यहां देखें लिस्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…

    June 3, 2026

    पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…

    June 3, 2026

    जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…

    June 3, 2026

    CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…
    • पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…
    • जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…
    • CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…
    • खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?