Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रायबरेली में कौन संभालेगा गांधी परिवार की विरासत, सोनिया गांधी ने चिट्ठी में दिए ये संकेत…..
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    रायबरेली में कौन संभालेगा गांधी परिवार की विरासत, सोनिया गांधी ने चिट्ठी में दिए ये संकेत…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायपुर:-* भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश स्थित अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के नाम एक पत्र जारी किया है. इस पत्र में उन्होंने यह संकेत दिए हैं कि उनकी विरासत कौन संभालेगा.पत्र के आखिरी में सोनिया ने लिखा है- ‘अब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी. इस निर्णय के बाद मुझे आपकी सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन यह तय है कि मेरा मन-प्राण हमेशा आपके पास रहेगा. मुझे पता है कि आप भी हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को वैसे ही संभाल लेंगे जैसे अब तक संभालते आये हैं.’सोनिया की चिट्ठी के बाद यह माना जा रहा है कि रायबरेली से गांधी परिवार का ही कोई सदस्य इस लोकसभा सीट से उम्मीदवार होगा. बता दें सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया. इसके बाद ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रायबरेली सीट पर कांग्रेस से उम्मीदवार कौन होगा. इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की यूपी इकाई के मुखिया अजय राय और प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने भी कुछ खास संकेत भी दिए थे। अजय राय ने दिए थे ये संकेतइससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि निश्चित तौर पर रायबरेली गांधी परिवार से ही कोई लड़ेगा. अमेठी-रायबरेली से गांधी परिवार का कई पीढ़ियों का नाता रहा है. यह दोनों सीटें परिवार के पास ही रहेंगी. वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि रायबरेली और गांधी परिवार का पीढ़ियों से बहुत ही आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता है. रायबरेली के लोगों के साथ गांधी परिवार हमेशा सुख-दुख में खड़ा रहता है, वहां के लाखों परिवारों की इच्छा है कि सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद गांधी परिवार का सदस्य ही लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व करे. हम सभी मांग करते हैं कि प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा में प्रतिनिधित्व करें और राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा में जाएं।

    Post Views: 0

    *Who will handle the legacy of Gandhi family in Rae Bareli Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला-पुरुष में अलग-अलग होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण, जानें कैसे पहचानें…….
    Next Article मेडिकल के डॉक्टर्स ने नहीं सुनी समस्या तो मरीज मरीज ने बुला ली पुलिस, जानें पूरा मामला……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ‘मिर्जापुर 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा…

    September 27, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ घरेलू हिंसा कानून सिर्फ पति तक सीमित नहीं, जानें पूरा मामला…

    September 27, 2026

    महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी…

    September 27, 2026

    अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें 2 अक्टूबर से दिवाली तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट….

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘मिर्जापुर 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा…
    • High Court’ का बड़ा फैसला’ घरेलू हिंसा कानून सिर्फ पति तक सीमित नहीं, जानें पूरा मामला…
    • महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी…
    • अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें 2 अक्टूबर से दिवाली तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट….
    • सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में इन युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चौलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि ज़ारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?