सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सबसे लोकप्रिय स्टार-किड्स में से एक हैं. सारा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह इंटरनेट सेंसेशन हैं. अक्सर उनके और टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) के बीच अफेयर की चर्चा जोरों पर रहती है. इसी बीच सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं.
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सोशल मीडिया पर अक्सर शुभमन गिल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में सारा तेंदुलकर को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह एक मिस्ट्री मैन को गले लगाती नजर आईं। बस इसके बाद लोगों को शुबमन गिल की याद आ गई. सारा को लेकर फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे हैं.
फैंस का मानना है कि सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar)और शुबमन गिल दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें हमेशा चर्चा में रही हैं और इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बने हैं.
तब शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे. इस सीजन के बाद उन्होंने रेंज रोवर कार खरीदी और उसकी फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस फोटो पर सारा ने शुभमन को बधाई दी थी और शुबमन ने सारा के कमेंट का जवाब देते हुए दिल वाले इमोजी के साथ उन्हें धन्यवाद कहा था. इसके बाद हार्दिक पंड्या ने इस पोस्ट पर मजे लेते हुए कमेंट किया, “उनकी तरफ से स्वागत है.” इसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर है. यहीं से दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं.