नई दिल्ली:– AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल की कीमतों का मुद्दा उठाया है। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, हमारे देश में शुद्ध पेट्रोल ₹82 प्रति लीटर मिलना चाहिए और अगर हम E20 फ्यूल अपनाते हैं, तो मेरा मानना है कि इसकी कीमत और कम होकर लगभग ₹70 प्रति लीटर होनी चाहिए, जबकि अभी E20 पेट्रोल के लिए ₹102 लिए जा रहे हैं। हम इसी तरह डीजल की कीमतों का भी हिसाब लगा सकते हैं। डीजल की कीमतें भी कम की जा सकती हैं। अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होती हैं, तो मेरा मानना है कि इससे महंगाई पर बड़ी चोट होगी और लोगों को बहुत जरूरी राहत मिलेगी। देश की जनता की ओर से, मैं मांग करता हूं कि सरकार तुरंत ₹82 प्रति लीटर की दर से शुद्ध पेट्रोल की सप्लाई शुरू करे और अगर E20 की सप्लाई की जानी है, तो उसकी कीमत और भी कम होनी चाहिए।
