Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में लोगों के कंधे पर सुरक्षाकर्मी क्यों रखते हैं हाथ? जानें वजह
    राष्ट्रीय

    योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में लोगों के कंधे पर सुरक्षाकर्मी क्यों रखते हैं हाथ? जानें वजह

    By adminOctober 3, 2021Updated:October 3, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में यूपी की जनता उनसे सीधा संवाद करती है और अपनी समस्याओं को बताती है। योगी के जनता दरबार में फरियादियों के आने के कुछ नियम हैं और इस नियम के बाद एक विशेष बात यह भी है कि जब भी सीएम योगी किसी फरियादी के पास आते हैं तुरंत सुरक्षाकर्मी उस फरियादी के कंधे पर हाथ रखकर खड़े हो जाते हैं।क्यों ? चलिए जानें।
    महिला फरियादियों के लिए महिला और पुरष फरियादियों के कंधे पर हाथ रखने के लिए पुरुष सुरक्षाकर्मी होते हैं।
    योगी के जनता दरबार के लिए एक खास प्रोसेस होती है। यानी जनता कितनी संख्या में होगी और कैसे जनता यहां तक आ सकती है और जनता दरबार कहां और कब लगेगा आदि।
    जनता दरबार में फरियादियों के लिए कुर्सियां लगा कर लाइन से लोगों को बैठाया जाता है। हर फरियादी के पीछे एक सुरक्षाकर्मी होता है।
    योगी की जेड प्लस सुरक्षा का एक स्तर बढ़ाते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें सीआईएसएफ कमांडो की टुकड़ी दी है। ये टुकड़ी उनके साथ हमेशा साए की तरह रहती है।
    इस सीआईएसएफ कमांडो की टुकड़ी में कम से कम 25 कमांडो होते हैं। ये टुकड़ी फरियादियों के कंधे पर योगी सुरक्षा के लिए हाथ रखती है, ताकि कोई अनहोनी से बचा जा सके।
    हालांकि, योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बुजुर्ग या महिलाएं उनके पैर या उनके सामने हाथ न जोड़ें इसके लिए सुरक्षाकर्मी कंधे पर हाथ रखते हैं।
    योगी का कहना था कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं उनकी मां समान होती हैं और वह उनके आगे हाथ जोड़ें या पैर छुएं यह वह पसंद नहीं करते।
    जनता दरबार किस दिन होगा और किस टाइम पर होगा, इसका फैसला पूरी तरह से योगी खुद ही करते हैं। दरबार में 50 से 100 लोगों को CM अपने घर बुलाते हैं। लोगों का सेलेक्शन एप्लीकेशन फॉर्म से होता है। इस एप्लीकेशन को सीएम हाउस में बने ऑफिस में जमा करना होता है।
    इसके बाद यूपी भर से आई एप्लीकेशन में से प्रॉयर्टी के हिसाब से लोगों को कॉल करके जनता दरबार के लिए बुलाया जाता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभवानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी की जीत, मुख्यमंत्री पद पर बना खतरा टला
    Next Article राशन कार्ड से हटवाना चाहते हैं किसी सदस्‍य का नाम? यहां जानिए क्‍या है आसान तरीका
    admin
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने सीएम के बेटे को जारी किया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

    September 22, 2023

    आज से नई संसद में होगी सदन की कार्यवाही,, संविधान की कॉपी लेकर पहुंचेंगे पीएम मोदी,, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम

    September 22, 2023

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महिला के मांग पर किया ऐसा काम….

    September 22, 2023

    कनाडा में खालिस्तानी समर्थक की हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली या फिर….

    September 22, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस विधानसभा सीट से जिस दल का विधायक चुना जाता है, सरकार भी उसी पार्टी की बनती रही है, जानें कहा की है यह बात…
    • राज्य का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा तेलीबांधा चौक एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज से शुरू होकर फ्लाईओवर जोरा के पास कृषिविवि कालोनी तक
    • महिला आरक्षण बिल संसद के सदनों से पारित होने बाद पीएम मोदी का बीजेपी मुख्यालय पर जोरदार स्वागत ,,उन्होंने कहा, “हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा हैं…
    • सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही हो: मुख्य सचिव अमिताभ जैन
    • शराब पीकर बुलेट चला रहा था युवक, कटा 29 हज़ार का चालान
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?