Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेहंदी का रंग लाल ही क्यों चढ़ता है, हरा नीला पीला क्यों नहीं,जानें…
    News

    मेहंदी का रंग लाल ही क्यों चढ़ता है, हरा नीला पीला क्यों नहीं,जानें…

    By Tv 36 HindustanAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : मेहंदी को सौभाग्य और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है. भारतीय शादियों की तो इसके बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती. शादियों में दुल्हन को सजाने को लिए हाथ और पैरों पर मेहंदी लगाने की परंपरा है. मेहंदी को लेकर हमारे देश में कई तरह की मान्यताएं हैं. शादी के अलावा तीज, करवाचौथ और अन्य त्योहारों पर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं.

    लेकिन क्या आपने सोचा है कि मेहंदी का रंग हाथों पर लाल या गहरा भूरा ही क्यों आता है? हरा, नीला, पीला या गुलाबी क्यों नहीं?कैसे बनता है मेहंदी का रंगइस सवाल का जवाब तो साइंस में छुपा है. आइए इसे सरल भाषा में समझते हैं. मेहंदी के पत्तों में एक खास किस्म का केमिकल होता है, जिसे लॉसोन (Lawsone) कहा जाता है. जब मेंहदी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाया जाता है और इसे हाथ पर लगाया जाता है, तो लॉसोन हाथ की स्किन में मौजूद प्रोटीन (कैराटिन) के साथ मिलकर केमिकल रिएक्शन करता है.

    इस रिएक्शन के कारण ही हाथ पर लाल या गहरा भूरा रंग पैदा होता है

    .लाल ही क्यों, दूसरा रंग क्यों नहीं?लॉसोन का कुदरती रंग नारंगी से लेकर गहरा भूरा तक होता है. जब यह स्किन के साथ मिलकर रिएक्शन करता है तो इसका रंग लाल या गहरे भूरे में बदल जाता है. मेहंदी लगाने पर हरा, नीला, पीला या गुलाबी रंग इसलिए नहीं बनता, क्योंकि लॉसोन की रासायनिक संरचना ऐसे रंग पैदा नहीं कर सकती.

    किस परिवार का पौधा?मेहंदी लिथ्रेसी परिवार की सदस्य है. इस परिवार के पौधों के फूल बहुत सुंदर और खुशबूदार होते हैं. मेंहदी की पत्तियां हरी होती हैं और लगाने के लिए इनकी पत्तियों का ही इस्तेमाल किया जाता है. मेहंदी को पीसने पर इसके पत्तों में से नेचुरल डाई (लॉसोन) निकलती है. जब यह लॉसोन कैराटिन के संपर्क में आता है तो लाल रंग देता है. कैराटिन प्रोटीन एक्सो स्केलटन यानी स्किन, नाखून और बाल में होता है. इसीलिए पिसी हुई मेहंदी लगाने पर यह लाल रंग स्किन पर चढ़ जाता है और कई दिनों तक बना रहता है.

    Post Views: 1,425

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2024 25 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 6.7 फीसदी रही…
    Next Article रिलायंस कंपनी के शेयरधारकों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    शिक्षा से बच्चे वंचित न रहे नालसा योजनाओं की जानकारी गांव-गांव पहुंचाएंगे वॉलिंटियर…

    September 25, 2026

    भारतीय राजनीति का ज्ञान नहीं राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार…

    September 25, 2026

    सेवा अभियान तहत पौधरोपण, जल संरक्षण अभियान से पर्यावरण चेतना की पहल…

    September 25, 2026

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना…

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शिक्षा से बच्चे वंचित न रहे नालसा योजनाओं की जानकारी गांव-गांव पहुंचाएंगे वॉलिंटियर…
    • भारतीय राजनीति का ज्ञान नहीं राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार…
    • सेवा अभियान तहत पौधरोपण, जल संरक्षण अभियान से पर्यावरण चेतना की पहल…
    • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना…
    • विकसित प्रदेश के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?