Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर मां दुर्गा से मांस-मदिरा मांगने वाले भैरो को क्यों कन्या पूजन में बैठाकर खिलाई जाती है हलवा-पूड़ी जानें…
    समाचार

    आखिर मां दुर्गा से मांस-मदिरा मांगने वाले भैरो को क्यों कन्या पूजन में बैठाकर खिलाई जाती है हलवा-पूड़ी जानें…

    By Tv 36 HindustanApril 5, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। अष्टमी और नवमी तिथि पर नवरात्रि व्रत करने वाले भक्त कन्या पूजन करते हैं। इसमें 9 कन्याएं बैठाई जाती हैं। इनका मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के रूप में पूजन किया जाता है। इन 9 कन्याओं के साथ एक लड़के को भी बैठाया जाता है। इसे लंगूरा, लांगुरिया, बटुक कहा जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में कन्या पूजन के दौरान लड़के को बैठाने के लिए अलग-अलग मान्यताएं हैं। कई जगहों पर कन्या पूजन के दौरान हनुमानजी के रूप में लंगूरा या लांगुरिया बैठाया जाता है। वहीं कुछ जगहों पर बटुक के तौर पर शिवजी के रूप भैरव बाबा की पूजा होती है। इसी तरह कन्या पूजन के दौरान भैरोनाथ के रूप में भी लड़का बैठाने का महत्व है। भैरोनाथ को भी हलवा-पूड़ी का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं कन्या पूजन के दौरान लड़का बैठाना का क्या महत्व है।

    व्यापक तौर पर कन्याओं के साथ बैठाए जाने वाले बालक को भैरोनाथ का रूप माना जाता है। मान्यता है कि वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद भैरोनाथ के दर्शन करने अनिवार्य हैं, वरना मां के दर्शन अधूरे माने जाते हैं। ठीक इसी प्रकार कन्या पूजन में लड़के को भैरो के तौर पर बैठाया जाता है। इसके बाद ही कन्या पूजन पूरा माना जाता है। वहीं भगवान शिव के रूप भैरव बाबा को कन्या पूजन में बैठाने का महत्व यह है कि उनको मुख्य रक्षक माना जाता है, जिन्हें मां दुर्गा के अंगरक्षक या सेनापति के रूप में पूजा जाता है। शक्ति की उपासना के समय

    इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि ‘शक्त्याः पूजनं या विना भैरव पूजनं, तस्य फल न लभ्यते’ यानी अगर शक्ति की पूजा में भैरव की पूजा नहीं की जाती है तो पूजा का फल अधूरा रह जाता है। इसके अलावा तंत्र विद्या में देवी के पूजन के दौरान भैरव का आह्वान जरूरी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से पूजा सफल होती है और किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है।

    मां दुर्गा और भैरोनाथ की कथा
    भैरोनाथ की पूजा के बिना मां दुर्गा का पूजन क्यों अधूरा रहता है, इसके पीछे एक कथा है। कहा जाता है कि कटरा के पास एक गांव में माता के भक्त श्रीधर रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह एक बार नवरात्रि में कन्या पूजन कर रहे थे। मां वैष्णो भी कन्या के वेष में आकर वहां बैठ गई। इसके बाद मां ने श्रीधर से पूरे गांव में भंडारा करने को कहा। इसमें ग्रामीण से लेकर बाबा भैरोनाथ भी पहुंचे। जब भंडारा परोसा जा रहा था तब भैरोनाथ ने कन्या से कहा कि वह मांस और मदिरा खाएंगे। मां ने उन्हें समझाया लेकिन वह नहीं माने, क्योंकि उन्हें पता था कि कन्या के रूप में माता है और उन्हें मां के हाथों मोक्ष मिल जाएगा।

    माता उनकी चाल समझ गईं। इसके बाद मां त्रिकुटा पर्वत की तरफ चली गईं। भैरोनाथ उनके पीछे-पीछे चले गए। यहां मां ने एक गुफा में 9 महीने तक तप किया। जब भैरोनाथ वहां पहुंचे तो मां ने गुफा के दूसरे तरफ से रास्ता बनाया जिसे अर्धकुमारी या गर्भजून के नाम से जाना जाता है। मां जब गुफा के दूसरी तरफ से निकलीं तब भी भैरोनाथ वहां आ गए और माता की चेतावनी के बाद भी नहीं माने। तब मां की गुफा के बाहर मौजूद हनुमान जी और भैरोनाथ के बीच युद्ध हुआ। लेकिन जब उसका कोई परिणाम नहीं निकला तो मां ने महाकाली का रूप धारण कर भैरोनाथ का वध किया।

    भैरोनाथ का सिर करीब 8 किमी दूर घाटी में जा गिरा। इसे भैरो घाटी के नाम से जाना जाता है। तब भैरोनाथ ने माता से माफी मांगी। मां उनकी मंशा जानती थीं इसलिए उन्हें माफ करते हुए वर दिया कि मेरे दर्शन के बाद तुम्हारे दर्शन अनिवार्य होंगे। इसके बाद से मां के दर्शन के बाद भैरोनाथ के दर्शन किए जाते हैं और मां के पूजन के बाद उनका पूजन होता है।

    Post Views: 1,355

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleAI टूल की मदद से पैसे कमाने के ये आसान तरीके घिबली इमेज बनाने के शौक को इनकम में बदलें…
    Next Article इस राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं प्रिय भोग और जरूर करें इन चीजों दान, मिलेगी ढेर सारी सुख संपत्ति …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में आएगा हजारों करोड़ का निवेश, दुबई में CM यादव करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स से संवाद, रोजगार और पर्यटन को मिलेगी…

    September 7, 2026

    तीजा-पोरा तिहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री साय…

    September 7, 2026

    सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान काम, दूर होंगी परेशानियां…

    September 7, 2026

    लद्दाख की बेटी ने रचा इतिहास, इतने साल घर से दूर रहकर बनीं कारगिल की पहली महिला अफसर…

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में आएगा हजारों करोड़ का निवेश, दुबई में CM यादव करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स से संवाद, रोजगार और पर्यटन को मिलेगी…
    • तीजा-पोरा तिहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री साय…
    • सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान काम, दूर होंगी परेशानियां…
    • लद्दाख की बेटी ने रचा इतिहास, इतने साल घर से दूर रहकर बनीं कारगिल की पहली महिला अफसर…
    • आज बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, धन-करियर में मिलेगा फायदा; पढ़ें आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?