Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर क्यों अटकी है उम्मीदवार की घोषणा, किसलिए बृजभूषण शरण सिंह को नजरअंदाज नहीं कर पा रहा है हाईकमान
    छत्तीसगढ

    आखिर क्यों अटकी है उम्मीदवार की घोषणा, किसलिए बृजभूषण शरण सिंह को नजरअंदाज नहीं कर पा रहा है हाईकमान

    By Tv 36 HindustanApril 13, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर:कैसरगंज सीट पर चुनाव से पहले टिकट की जंग अब रोचक ही नहीं, रोमांचक भी होती जा रही है। बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटना हाईकमान के लिए इतना असान फैसला साबित नहीं होगा।

    कैसरगंज संसदीय सीट पर सस्पेंस अभी बरकरार है। भाजपा की 10वीं सूची में भी यहां से प्रत्याशी का नाम तय नहीं हो सका। इससे राजनीति रोमांचक दौर में पहुंच गई है। कयास के साथ ही नए-नए किस्से भी रचे और गढ़े जाने लगे हैं। भाजपा की ओर से प्रत्याशी तय न किए जाने से अन्य दलों ने भी हाथ बांध लिए हैं। पहले आप…के फेर में कैसरगंज संसदीय सीट चुनावी पहेली बन गई है।

    कद और समीकरण के आधार पर कैसरगंज सीट सियासत में अहम स्थान रखती है। जनता ने सपा व भाजपा पर लंबे समय तक विश्वास जताया। सीट का पुनर्गठन होने के बाद 2009 से अब तक लगातार बृजभूषण शरण सिंह को ही जनता जिता रही है। एक बार सपा से व दो बार भाजपा से वह सांसद हैं। हाल ही में महिला पहलवानों के आरोपों में बृजभूषण घिरे तो क्षेत्र की जनता ने उनका साथ भी दिया। इस बीच भाजपा से टिकट कटने और फिर देर से मिलने के कयास शुरू हो गए। अंदरखाने से यह भी सामने आया कि पत्नी या बेटे को चुनाव लड़ाने का ऑफर दिया गया तो उन्होंने इन्कार कर दिया। इससे भाजपा के बड़े नेताओं में नाराजगी है, लेकिन मंगलवार को वह क्षेत्र में निकले तो यह संदेश मिला कि टिकट मिलने वाला है। इसके लिए इंतजार शुरू हुआ और बुधवार दोपहर आई सूची को लोग खंगालने लगे। उसमें नाम न देखकर एक बार फिर मायूसी हाथ लगी, वहीं इस सबकी चिंता किए बिना बृजभूषण क्षेत्र भ्रमण में जुटे रहे।

    चुनाव से पहले टिकट की जंग

    कैसरगंज सीट पर चुनाव से पहले टिकट की जंग अब रोचक ही नहीं, रोमांचक भी होती जा रही है। क्षेत्र के दो विधायकों को भी सूची का बेसब्री से इंतजार है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की आंखें किसी और को खोज रहीं हैं। इसके लिए एक टीम क्षेत्र के मतदाताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही टिकट के असर के हर पहलुओं को परख रही है। वर्तमान में कई नेता भाजपा हाईकमान के संपर्क में हैं।

    मंडल के दावेदारों में सीएम की पसंद का विशेष महत्व

    मंडल की चारों सीटों पर मुख्यमंत्री की पसंद को भी भाजपा संगठन महत्व दे रहा है। तीन सीटों पर तो टिकट तय हो गया है, लेकिन कैसरगंज का टिकट फंसने के पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बतौर सांसद बृजभूषण सिंह ने कई मुद्दों पर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए थे। इससे भले ही उनकी साख बढ़ी, लेकिन सरकार की नजरें टेढ़ी हो गईं। हरियाणा और जाट बहुल क्षेत्रों की सीटों पर टिकट से होने वाले प्रभाव को भी ध्यान में रखा जा रहा है। सांसद के समर्थक जरूर मानते हैं कि हो चाहे जो, चुनाव बृजभूषण ही लड़ेंगे। टिकट भी मिलने की पूरी उम्मीद जता रहे हैं।

    सांसद ने कई बड़ों पर उठाए थे सवाल

    -सांसद ने योग गुरु रामदेव के उत्पादों पर सवाल उठाकर उनको घेरा था। मामला शीर्ष स्तर तक पहुंचा।

    -अयोध्या आ रहे मनसे प्रमुख राज ठाकरे का विरोध किया। उत्तर भारतीय पर हुए हमलों के मुद्दे पर घेरा।

    -गौरा क्षेत्र में एक युवा नेता की हत्या पर स्थानीय विधायक व पुलिस पर सवाल खड़े किए।
    -मनकापुर राजघराने के बारे में एक कार्यक्रम में टिप्पणी।

    -बाढ़ राहत वितरण में प्रशासन के कामकाज पर नाराजगी।

    दावेदारी मजबूत क्यों
    साल 1991 से संसद पहुंचने वाले बृजभूषण शरण सिंह अब तक सात बार खुद चुनाव लड़े और छह बार जीते, वहीं एक बार उनकी पत्नी केतकी सिंह ने जीत दर्ज की। संसाधनों की कमी नहीं। हेलीकॉप्टर से लेकर तमाम लग्जरी वाहन। बेटा विधायक। कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने से पूरे देश में अलग पहचान। कैसरगंज में लगातार तीन बार से सांसद होने से आम लोगों के बीच बैठ।

    Post Views: 2,305

    Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi politics Today latest news Today news छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की गरमाई राजनीति बलरामपुर रायपुर हाईकोर्ट ने आरक्षण
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगर्भवती महिला को सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोट,, कोमा में जाने के बाद महिला पेशेंट के स्थिति सामान्य करने का डॉक्टरो द्वारा किया जा रहा प्रयास,, गर्भ में पल रहे बच्चे का भी रखा जा रहा पूरा ख्याल
    Next Article अस्पतालों में नहीं कटेगी बत्ती, ठप नहीं होगा इलाज, अस्पतालों को सौर ऊर्जा से लैस करने का काम शुरू
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…

    October 4, 2026

    राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का चावल…

    October 4, 2026

    वन्यजीव सप्ताह: राम मंदिर से जंगल सफारी तक 25 किमी साइकिल रैली का हुआ सफल आयोजन , युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण यह संदेश …

    October 4, 2026

    प्रदेश में दिव्यांगों को बड़ी राहत, 3,799 हितग्राहियों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और ये उपकरण…

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…
    • राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का चावल…
    • वन्यजीव सप्ताह: राम मंदिर से जंगल सफारी तक 25 किमी साइकिल रैली का हुआ सफल आयोजन , युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण यह संदेश …
    • प्रदेश में दिव्यांगों को बड़ी राहत, 3,799 हितग्राहियों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और ये उपकरण…
    • E-KYC अधूरी तो अब नहीं बुक होगा सिलेंडर, रायपुर में 60 हजार कनेक्शन हुए प्रभावित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?