Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई, क्या नदी बढ़ा रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई…
    News

    क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई, क्या नदी बढ़ा रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई…

    By Tv 36 HindustanNovember 1, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 80?
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई बढ़ती जा रही है. हो सकता है आपको यह सुनने में बेहद अजीब लगे लेकिन यह पूरी तरह सच है. सबसे अहम बात ये है कि इसकी ऊंचाई बढ़ने की वजह एक नदी है.माउंट एवरेस्ट की मौजूदा ऊंचाई करीब 8849 मीटर है, जबकि 2005 में जब इसकी ऊंचाई का मापन किया गया था तब यह 8844 मीटर थी. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की एक रिसर्च से इसकी ऊंचाई बढ़ने के पीछे एक अहम कारक का पता चला है.हर साल बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई!इस रिसर्च के मुताबिक माउंट एवरेस्ट से 75 किलोमीटर दूर बहने वाली अरुण नदी के कारण करीब 89000 वर्षों में इसकी ऊंचाई 15 से 50 मीटर तक बढ़ गई है. नदी के भूमि-स्तर में बदलाव के कारण एवरेस्ट की ऊंचाई साल-दर-साल 2 मिलीमीटर तक बढ़ रही है. इस बदलाव को GPS उपकरणों की मदद से साफ तौर पर देखा जा सकता है.

    नदी बढ़ा रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई?दरअसल हिमालय का निर्माण आज से करोड़ों वर्ष पूर्व भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने (भूकंप आने) से हुआ था. अब तक इसकी ऊंचाई बढ़ने के पीछे टेक्टोनिक प्लेटों का घर्षण ही प्रमुख वजह माना जाता रहा है.लेकिन यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिसर्च ने एक अनोखे पहलू को उजागर किया है. शोध के मुताबिक अरुण नदी जब हिमालय से नीच की ओर बहती है तो बहुत सारा मलबा लेकर आती है. यह मलबा पृथ्वी की ऊपरी सतह पर एक परत होता है, जिसके चलते पृथ्वी की निचली परत पर दबाव कम हो जाता है. इससे यह पतली परत उखड़कर ऊपर की ओर उठ जाती है और अरुण नदी के साथ बहने लगती है.इस रिसर्च में शामिल एडम स्मित कहते हैं कि यह प्रक्रिया ऐसी है कि आप किसी समुद्री जहाज से सामान फेंकना शुरू करते हैं तो वह हल्का हो जाता है. और इससे जहाज पानी पर थोड़ा ऊपर तैरने लगता है. ठीक इसी तरह धरती के नीचे बहने वाली नदी जब मलबा लेकर जाती है तो पृथ्वी की परत ऊपर उठ जाती है.इस प्रक्रिया को ‘आइसोस्टैटिक रिबाउंड’ कहा जाता है.

    शोधकर्ताओं के मुताबिक यही वजह है कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई बढ़ती जा रही है.रिसर्च के नतीजों पर उठ रहे सवालएडिनबरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जियो-साइंस के प्रोफेसर ह्यू सिंक्लेयर का कहना है कि इस रिसर्च में उजागर किए गए कारण उचित तो लगते हैं लेकिन इस पर कुछ सवाल भी है. उन्होंने कहा कि नदी के तल में कटाव की प्रक्रिया मात्र को माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई का कारण समझना थोड़ा अनिश्चितता भरा लगता है.ह्यू कहते हैं कि इतने बड़े क्षेत्र में नदी के कटान की भविष्याणी करना मुश्किल काम है, हालांकि यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के रिसर्चर्स भी इसे स्वीकार करते हुए कहते हैं कि यह कहना बेहद मुश्किल है कि सिर्फ नदी तल में कटाव के कारण पर्वत ऊंचे हो रहे हैं, लेकिन इस अनिश्चितता के बावजूद शोध में सामने आया यह तथ्य काफी दिलचस्प है.

    माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई कौन मापता है?माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे बड़ी पर्वत चोटी है. इसकी चोटी नेपाल के क्षेत्र में आती है और यहां इसे सागरमाथा के नाम से जाना जाता है. 2017 में नेपाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई नापना शुरू किया. क्योंकि माना जा रहा था कि 2015 में आए भूकंप के बाद इसका असर माउंट एवरेस्ट पर भी पड़ा है. इसके बाद बाद में चीन भी इस काम में जुड़ गया, करीब 2 साल बाद यह काम पूरा हुआ और जब इसके नतीजे जारी किए गए तो यह बेहद चौंकाने वाला था.साल 2020 में चीन और नेपाल ने संयुक्त तौर पर इसकी ऊंचाई का मापन कर डाटा साझा किया था. इस डाटा के मुताबिक माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई बढ़कर 8849 मीटर हो गई थी, जबकि 2005 में जब चीन ने इसका मापन किया था तो इसकी ऊंचाई 8844.43 मीटर बताई गई थी.

    Post Views: 1,325

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब हर त्यौहार क्यों होने लगे 2 दिनों की, कहीं बाजार तो नहीं तय कर रहे त्यौहार ,पढ़े खास रिपोर्ट…
    Next Article एसपी के निर्देशन जुआं फड पर दविस 10 लाख से अधिक नकदी जब्त, मामला निपटाने चल रही डील ,बडे करोबारियो को किया गया है गिरफतार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें अपनी किस्मत, तुला को तरक्की और मीन को धन लाभ के योग…

    May 9, 2026

    बस्तर की नई वैश्विक पहचान जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी…

    May 8, 2026

    RCB की टीम पहुंची राजधानी, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम…

    May 8, 2026

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन : सुवेंदु अधिकारी होंगे नए सीएम…

    May 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें अपनी किस्मत, तुला को तरक्की और मीन को धन लाभ के योग…
    • बस्तर की नई वैश्विक पहचान जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी…
    • RCB की टीम पहुंची राजधानी, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम…
    • पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन : सुवेंदु अधिकारी होंगे नए सीएम…
    • माही का नया रिकॉर्ड बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले बने खिलाड़ी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?