Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » रामलला की मूर्ति का रंग क्यों रखा गया है श्याम वर्ण, जानिए…..
    News

    रामलला की मूर्ति का रंग क्यों रखा गया है श्याम वर्ण, जानिए…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ा अनुष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 12:20 से शुरू होकर एक बजे तक चलेगा. हालांकि उससे पहले आज एक तस्वीर सामने आई है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह वही मूर्ति है, जो गर्भगृह में रखी गई है. मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच है. कमल के फूल के साथ इसकी लंबाई 8 फीट और वजन करीब 150 -200 किलोग्राम है. मूर्ति का निर्माण श्याम शिला पत्थर को तराश कर हुआ है. जिस मूर्ति की फोटो सामने आई है, उसको मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है.

    दरअसल, रामलला की तीन मूर्तियों का निर्माण हुआ है, जिसमें से एक को मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे ने राजस्थानी शिला से बनाया है, जबकि मूर्तिकार गणेश भट्ट और अरुण योगीराज ने कर्नाटक के श्याम शिला से दो मूर्तियों का निर्माण किया है.रामलला की मूर्ति का निर्माण करने का जिम्मा कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज को सौंपा गया था. अरुण योगीराज प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी के बेटे हैं और उनके दादा को वाडियार घराने के महलों में खूबसूरती देने के लिए माना जाता था. अरुण मैसूर महल के कलाकारों के परिवार से आते हैं.

    अरुण, अपने पूर्वजों की तरह मूर्तिकार नहीं बनना चाहते थे. उन्होंने 2008 में मैसूर विश्वविद्यालय से एमबीए किया.श्याम रंग की श्रीराम की मूर्ति अरुण योगीराज ने है बनाईइसके बाद वह एक प्राइवेट कंपनी के लिए काम करने लगे, लेकिन उनके दादा ने भविष्यवाणी की थी कि अरुण बड़े होकर मूर्तिकार बनेंगे. 37 साल बाद यह सच हुआ और अरुण योगीराज ने सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई, जिसे इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति स्थल पर स्थापित किया गया है. इसके साथ ही केदारनाथ में स्थापित आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा भी उन्होंने ही बनाई है.

    आज जिस मूर्ति की तस्वीर सामने आई है. यह मूर्ति श्याम रंग की है, जिसको लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्यों राम मंदिर में श्याम वर्ण की मूर्ति का चयन किया गया. रामायण में भी कहा गया है कि प्रभु श्रीराम श्याम वर्ण के थे और इसलिए इसको ज्यादा महत्व दिया गया. भगवान राम श्याम और शिव गौर वर्ण के हैं.भगवान श्रीराम की स्तुति मंत्र में कहा गया है:

    नीलाम्बुज श्यामल कोमलांगम सीतासमारोपित वामभागम्। पाणौ महासायकचारूचापं नमामि रामं रघुवंशनाथम्।।अर्थात नीलकमल के समान श्याम और कोमल जिनके अंग हैं, सीता जी जिनके वाम भाग में विराजमान हैं, जिनके हाथों में अमोघ बाण और सुंदर धनुष है, उन रघुवंश के स्वामी श्रीरामचंद्र जी को मैं नमस्कार करता हूं. अर्थात् परमात्मा श्रीराम श्याम वर्ण के हैं.

    वहीं, महादेव शिव की अन्य स्तुति में कहा गया है:कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।जिसका अर्थ है, जो कपूर जैसे धवल उज्जवल वर्ण वाले हैं, करुणा के अवतार हैं, संसार के सार हैं, भुजंग जिनका हार है, वह भगवान शिव माता पार्वती सहित सदैव मेरे हृदय में निवास करें. स्तुति के अनुसार यह निश्चित हो जाता है कि महादेव शिव गौर वर्ण के हैं.महादेव शिव भगवान श्रीराम के हैं आराध्यभगवान श्रीराम महादेव शिव के आराध्य हैं और महादेव शिव भगवान श्रीराम के आराध्य है.

    उनके इसी परस्पर भाव के कारण रामेश्वरम तीर्थ की व्याख्या हमारे ऋषि, मुनियों, संतों ने कुछ इस प्रकार की है, रामस्य ईश्वर: स: रामेश्वर: अर्थात जो राम के ईश्वर हैं, वे रामेश्वर हैं. किंतु महादेव शिव जब माता पार्वती को राम कथा सुनाते हैं, तब वह रामेश्वरम की व्याख्या कुछ इस प्रकार करते हैं, राम ईश्वरो यस्य सः रामेश्वरः अर्थात श्रीराम जिसके ईश्वर है, वही रामेश्वर हैं. महादेव और श्रीराम का एक-दूसरे के प्रति आराध्या भाव इतना गहरा है कि दोनों ही एक-दूसरे के रंग में रंगे हुए हैं.इसलिए कर्पूर गौर वाले महादेव शिव को कुछ भक्त अपने अनुभव के अनुसार नीला चित्र कर देते हैं और नीलांबुज श्यामल को मलंग वाले परमात्मा श्रीराम को गौर वर्ण दर्शा देते हैं.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news Why the color of Ramlala's idol has been kept black
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleथिएटर में मूवी देखना है पसंद तो यह ऑफर है आपके लिए, 10 फिल्में देख सकते हैं सिर्फ इतने में…..
    Next Article रसोई में रखे इस चीज की सेवन की वजह से हर साल करीब 1.89 मिलियन लोगों की मौत होती है….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी…

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री राजधानी में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल, दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन…

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात…

    October 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी…
    • मुख्यमंत्री राजधानी में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल, दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?