नई दिल्ली:– भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सभी की नजरें आज रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल पर टिकी हैं, जहां भारत अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगा, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी।
नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 238 रन ठोक दिए। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन की तूफानी पारी खेली और रिंकू सिंह ने अंतिम ओवरों में 20 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर स्कोर को और विशाल बना दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने दबाव में दिखी और 190/7 तक ही पहुंच सकी। ग्लेन फिलिप्स की 78 रनों की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
रायपुर की पिच पर आज किसका चलेगा जादू?
दूसरा टी20 मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
मैच और टॉस का समय
मैच शुरू:शाम 7:00 बजे (IST)
*टॉस: शाम 6:30 बजे (IST)
कहां देखें LIVE मैच?
टीवी पर मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा।
मोबाइल पर LIVE स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर मैच देखने के लिए दर्शक Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
टीम स्क्वॉड्स
भारत (India)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, रवि बिश्नोई
न्यूजीलैंड (New Zealand)
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क
