Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 55.73 प्रतिशत के स्ट्राइक रेट से PM मोदी ने NDA को जिताईं 102 सीटें, जानें कैसा रहा राहुल गांधी का प्रदर्शन…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    55.73 प्रतिशत के स्ट्राइक रेट से PM मोदी ने NDA को जिताईं 102 सीटें, जानें कैसा रहा राहुल गांधी का प्रदर्शन…

    By Tv 36 HindustanJune 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में भले ही बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसकी अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन ने इस बार बीजेपी की सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया है.

    400 पार का नारा देने वाली बीजेपी पूरे एनडीए गठबंधन को भी 300 के पार नहीं ले जा सकी. इंडिया की इस जीत में राहुल गांधी सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं. उन्होंने इस बार देश के अलग-अलग लोकसभा सीटों पर रैलियां, जनसभाएं और रोड शो किए. राहुल के धुआंधार और दमदार चुनाव प्रचार ने काफी हद तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को संजीवनी दी है. आइए जानते हैं राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी का इस चुनाव में स्ट्राइक रेट कैसा रहा.

    पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट

    बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा. वही पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक भी रहे. उन्होंने पूरे चुनावी अभियान में सबसे ज्यादा रैली औऱ जनसभाएं कीं. आंकड़ों पर नजर डालें तो पीएम मोदी ने अपने चुनावी अभियान में 183 संसदीय क्षेत्रों को कवर किया. इन 183 सीटों में से 94 पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करने में कामयाब रही, जबकि 8 सीट पर एनडीए के सहयोगी दल ने जीत दर्ज की. इस तरह एनडीए कुल 102 सीट जीतने में सफल रही. इस तरह मोदी का स्ट्राइक रेट 55.73 प्रतिशत रहा.

    वहीं, अमित शाह ने अपनी रैलियों में 140 सीटों को कवर किया, इनमें से एनडीए ने 82 सीटों पर जीत हासिल की. अमित शाह का स्ट्राइक रेट करीब 58.5 प्रतिशत रहा. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्याथ ने 126 सीटें कवर कीं, इनमें एनडीए ने 65 में जीत हासिल की, उनका स्ट्राइक रेट करीब 51.85 प्रतिशत रहा.

    कैसा रहा राहुल गांधी का प्रदर्शन

    अब बात अगर कांग्रेस के राहुल गांधी की करें तो इस चुनाव में इन्होंने भी अपनी पूरी ताकत झोंकी. हालांकि पीएम मोदी की तुलना में इन्होंने बहुत कम रैली और जनसभाएं कीं, लेकिन फिर भी इनका स्ट्राइक रेट 44 पर्सेंट से ऊपर रहा. राहुल गांधी ने करीब 61 लोकसभा क्षेत्रों में अपनी रैली, जनसभा और रोड शो किया. इनमें से 19 पर कांग्रेस जीत हासिल करने में सफल रही, जबकि 8 सीट पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल ने बाजी मारी. इस तरह इंडिया गठबंध ने 61 में से 27 सीटों पर विजयी हासिल की. इस हिसाब से राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट 44.26 प्रतिशत रहा.

    Post Views: 1,650

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलाइफ में खुशी और करियर में तरक्की चाहिए तो इन ग्रहों की कभी न करें नाराज…
    Next Article 5 राज्य, 22 सीट, AAP ने ठोकी ताल, चुनावी नतीजों में हुआ बुरा हाल, जानें क्या रंग लाई AAP की मेहनत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    डिमर्जर के बाद पहली बार बालको पहुंचे हेब्बर दंपती, एल्युमिनियम कारोबार के विस्तार पर मंथन…

    September 9, 2026

    यहां गूंजी साक्षरता की आवाज, विद्यार्थियों ने दिया ‘पूर्ण साक्षर गांव’ का ये संदेश…

    September 9, 2026

    पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू, श्राद्ध से पहले ही निपटा लें घर के ये 5 जरूरी काम, वरना रह जाएगी तैयारी अधूरी…

    September 9, 2026

    IPL फ्रेंचाइजी अब BBL में लगाएंगी पैसा इस बड़े फैसले से बदलेगा क्रिकेट का खेल, समझें पूरा मामला…

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • डिमर्जर के बाद पहली बार बालको पहुंचे हेब्बर दंपती, एल्युमिनियम कारोबार के विस्तार पर मंथन…
    • यहां गूंजी साक्षरता की आवाज, विद्यार्थियों ने दिया ‘पूर्ण साक्षर गांव’ का ये संदेश…
    • पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू, श्राद्ध से पहले ही निपटा लें घर के ये 5 जरूरी काम, वरना रह जाएगी तैयारी अधूरी…
    • IPL फ्रेंचाइजी अब BBL में लगाएंगी पैसा इस बड़े फैसले से बदलेगा क्रिकेट का खेल, समझें पूरा मामला…
    • व्यापार में लाभ के संकेत, कुछ राशियों को विवाद और जोखिम से रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?