
नई दिल्लीः लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एलआईसी बेटियों के लिए कन्यादान पॉलिसी लेकर आई है। इस स्कीम के जरिए आप अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आपको एक समय यानी कुछ सालों तक निवेश करना होगा और मैच्योरिटी पर आपको एक बड़ा फंड मिल जाएगा।
तो चलिए जानते है एलआईसी की इस खास स्कीम के बारे में कन्यादान पॉलिसी में आपको रोजाना 121 रुपये यानी हर महीने 3600 रुपये के करीब प्रीमियम देना होता है। आप चाहें तो इससे कम प्रीमियम पर भी पॉलिसी ले सकते हैं। लेकिन इससे मिलने वाली रकम भी कम हो जाएगी। आपको 121 रुपये रोजाना निवेश करने पर 25 साल बाद 27 लाख रुपये मिलेंगे।पॉलिसी की समय सीमा अगर आप अपनी बेटी के लिए पॉलिसी लेना चाहते हैं
तो आपकी उम्र कम से कम 30 साल जरूर होनी चाहिए, बेटी की उम्र कम से कम 1 साल होना जरूरी है। ये पॉलिसी वैसे तो 25 साल के लिए है, लेकिन प्रीमियम सिर्फ 22 साल तक ही देना है। बाकी के 3 साल के लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बेटी की उम्र के हिसाब से इस पॉलिसी की समयसीमा (Tenure) घटाई भी जा सकती है।डेथ बेनेफिट भी मिलेगाअगर पॉलिसी लेने पर पॉलिसीधारक की मृत्युहो जाए तो उसके परिवार को प्रीमियम अदा नहीं करना होगा।
अगर मौत एक्सीडेंटल है तो परिवार को 10 लाख रुपये एकमुश्त मिलेंगे। अगर मौत सामान्य हालातों में हुई है तो 5 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही परिवार को मैच्योरिटी तक हर साल 50,000 रुपये भी मिलेंगे। यानी इस प्लान में डेथ बेनेफिट भी शामिल है। 25 साल बाद 27 लाख रुपये की रकम नॉमिनी को दी जाएगी।