*मुंगेली/पुलिस महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। जिसके तहत सुरक्षा के लिए बनाए गए “अभिव्यक्ति ऐप” का प्रचार प्रसार कर डाउनलोड रजिस्ट्रेशन करने हेतु महिला एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा।
अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओं बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता बिना थाना गए अपनी शिकायत दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति को ऑनलाइन देखने सर्वांगीण विकास सुरक्षा के दृष्टिकोण से यूनिसेफ के सहयोग कोई बालिका स्वयं अथवा माध्यम हो रहे शोषण,अत्याचार,दुर्व्यवहार, परेशानियो,अपराध की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है साथ ही बच्चों उनके माता-पिता के लिए मनोचिकित्सक से परामर्श की सुविधा का भी प्रावधान है कानूनों की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में थाना मुंगेली द्वारा शहर, ग्राम रामगढ, रेहूटा एवं चौकी चिल्फी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर बोडतराकला में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति ऐप एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रचार प्रसार की जानकारी दी गई।
*जिला पुलिस मुंगेली अपील करती है कि महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए निर्मित अभिव्यक्ति एप एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 1800 123 6010 को अधिक से अधिक प्रचारित करें एवं महिलाएं/ बच्चे/बालिकाएं अपनी सुरक्षा शिकायतों के लिए उपयोग करें।*