मध्य प्रदेश:- राजधानी भोपाल में मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने अपनी महिला समर्थकों के साथ मुलाक़ात की.
शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि “अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर मैं मरना समझूंगा.
इसी दौरान उनकी मुलाक़ात महिला समर्थकों से हुई जो शिवराज सिंह को देखते ही काफ़ी भावुक हो गयीं.
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में महिला समर्थक शिवराज सिंह चौहान से मिलते हुए भावुक होती नज़र आ रही हैं.
शिवराज से बात करते हुए एक महिला कहती हुई दिख रही हैं कि ‘बहनों ने आपको चुना था भइया. आपको वोट दिया था. आपने इतनी मेहनत की.वहीं, शिवराज सिंह चौहान इस दौरान अपनी महिला समर्थकों को ढांढ़स बंधाते नज़र आए.
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उज्जैन दक्षिण सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनने वाले डॉ मोहन यादव के हाथ में राज्य की कमान सौंपी है. इसने बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत तमाम राजनीतिक पंडितों को चौंकाया है.
