मऊरानीपुर से डॉ रश्मि आर्य की ऐतिहासिक जीत पर गदगद हैं क्षेत्रवासी
झाँसी से ब्यूरो रिपोर्ट सतेंद्र कुमार
रानीपुर, 11 मार्च। हाल में संपन्न हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। वही मऊरानीपुर विधानसभा की प्रत्याशी डॉ रश्मि आर्य की ऐतिहासिक जीत पर भी क्षेत्र वासियों ने खुशी का इजहार व्यक्त कर गोले दागे एवं मिठाइयां बांटी। क्षेत्रवासी सुबह से ही मतगणना प्रारंभ होते ही टीवी खोल कर एवं मोबाइलों पर विभिन्न पोर्टल के माध्यम से मतगणना के रुझानो के लिए उत्सुक रहे। धीरे-धीरे समय गुजरता रहा और जैसे ही भाजपा ने बढ़त प्रारंभ की तो कार्यकर्ता जगह-जगह गोले दागने लगे। दोपहर बाद जब प्रचंड बहुमत से भाजपा आगे निकल गई तब लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा क्षेत्र में दिवाली जैसा माहौल हो गया और जीत के रंगों में सराबोर भाजपाइयों में होली जैसा माहौल देखने को मिला।

समाजसेवी महिपत सिंह यादव ने भी मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष अहमद मंसूरी के यहां पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा सभी का कराया मुंह मीठा भाजपाअपना दल मऊरानीपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेश अग्रवाल ने जैसे ही अपना दल प्रत्याशी की वोटिंग में आगे बढ़ने की खबर आते ही नगर में सभी जगह आतिशबाजी करते हुए मिठाई बाटी ने बताया यह देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में सुख शांति अमन चैन की जीत है। बताया कि लोग भाजपा के शासनकाल में पूरी तरह से खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर सभासद प्रदीप गुप्ता, आनंद बरसैया, पार्षद चंद्र प्रकाश कुशवाहा, अनूप गुप्ता, सुधीर जैन बाजा, सुरेंद्र सिंह परिहार, नरेंद्र वैद्य, बृजेंद्र आर्य, भागचंद आर्य समेत तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कई जगह लोगों ने भाजपा के झंडे लेकर ढोल बजाते हुए जश्न मनाया।